Last Updated:
Affordable Air Travel Package: हवाई जहाज में सफर करने का सपना देखने वाले आम लोगों और बुजुर्गों के लिए अम्मा नन्ना टूरिज्म ने किफायती धार्मिक यात्रा पैकेज शुरू किया है. महज 6,500 रुपये प्रति व्यक्ति में 48 घंटे की इस यात्रा के दौरान फ्लाइट, बस और ट्रेन से सफर कराया जाता है. यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होती है, जहां से यात्रियों को फ्लाइट से महाराष्ट्र के जलगांव ले जाया जाता है. यहां से बस द्वारा शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन कराए जाते हैं. अगले दिन श्रद्धालु 12वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करते हैं और औरंगाबाद स्थित बीबी का मकबरा भी घूमते हैं. वापसी स्लीपर ट्रेन से हैदराबाद होती है. पैकेज में शाकाहारी भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल बताई गई है. संस्था के अनुसार, अब तक 17 ट्रिप में 600 से अधिक लोग इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं.
हैदराबाद. हवाई जहाज में सफर करना समाज के एक बड़े तबके, खासकर बुजुर्गों और ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए हमेशा से एक बड़ा सपना रहा है. अक्सर जानकारी के अभाव और भारी खर्च के कारण आम लोग हवाई यात्रा करने से कतराते हैं. इसी सोच को बदलते हुए अम्मा नन्ना टूरिज्म ने आम लोगों और बुजुर्गों के लिए एक बेहद किफायती और सुगम टूर पैकेज की शुरुआत की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी कम खर्च में हवाई सफर का अनुभव कर पा रहे हैं.
फ्लाइट पर कदम नहीं रखने वालों के लिए बेहतरीन प्लान
ऐसे आप भी कर सकते हैं बुकिंग
यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी शामिल रहती है. संस्था अब तक 17 सफल ट्रिप आयोजित कर 600 से अधिक लोगों को यह यात्रा करा चुकी है. इस पहल से न केवल आम लोगों का तीर्थाटन आसान हुआ है बल्कि हवाई सफर करने का उनका बरसों पुराना अरमान भी किफायती तरीके से पूरा हो रहा है. इस 6500 रुपए में शिरडी टूर पैकेज की बुकिंग के लिए 9704177746 या 9704175888 पर कॉल करें अथवा वेबसाइट ammanannatourism.in पर जाएं. आधार कार्ड देकर अगली उपलब्ध तारीखों के अनुसार अपनी सीट और टिकट सुरक्षित करवा सकत हैं
About the Author

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें




