होर्मुज पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- टोल नहीं वसूलेंगे, लेकिन समुद्री सेवाओं के लिए लगेगा पर्यावरण टैक्स


परमाणु मुद्दे से ज्यादा ‘संघर्ष खत्म करने’ पर फोकस

इस्माइल बाघेई ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिका-ईरान बातचीत में परमाणु कार्यक्रम मुख्य मुद्दा नहीं है। उनके मुताबिक, मौजूदा बातचीत का फोकस “संघर्ष खत्म करने” पर है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि इजरायल इस प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है।

उधर, भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत को लेकर जल्द कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि रविवार को समझौता नहीं हो पाया, लेकिन इसे असफलता नहीं माना जाना चाहिए। रुबियो के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के सामने एक मजबूत प्रस्ताव रखा है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तय समय सीमा के भीतर गंभीर बातचीत शुरू करने की बात शामिल है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img