साल में एक बार जरूर कराएं ये 5 हेल्थ टेस्ट, वक्त रहते बीमारियों का लगेगा पता, बचाव करना भी होगा संभव


Last Updated:

Important Medical Tests: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच नियमित हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी हो गया है. ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल और विटामिन टेस्ट जैसे जरूरी जांच समय रहते बीमारी का पता लगाने में मदद कर सकते हैं. साल में एक बार ये टेस्ट करवाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव हो सकता है.

Zoom

साल में एक बार ब्लड शुगर, बीपी और लिपिड प्रोफाइल की जांच जरूर करानी चाहिए.

Annual Health Checkups: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और अत्यधिक तनाव की वजह से कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और थायरॉइड जैसी कई समस्याएं शुरुआत में बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर में पनपने लगती हैं. ऐसे में जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक कई बार स्थिति गंभीर हो चुकी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि नियमित हेल्थ चेकअप गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाने में मदद कर सकते हैं.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया  कई बीमारियां शुरुआत में शरीर में धीरे-धीरे बढ़ती हैं और लंबे समय तक कोई बड़ा संकेत नहीं देती हैं. यही वजह है कि नियमित हेल्थ टेस्ट बेहद जरूरी माने जाते हैं. समय रहते बीमारी का पता चलने पर इलाज आसान हो जाता है और कई गंभीर समस्याओं से बचाव भी संभव हो सकता है. खासतौर पर 30 की उम्र के बाद लोगों को अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. अगर कुछ जरूरी टेस्ट साल में एक बार करवा लिए जाएं, तो बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही इलाज और बचाव संभव हो सकता है.

समय-समय पर जरूर कराएं ये 5 टेस्ट

ब्लड शुगर टेस्ट : आजकल डायबिटीज तेजी से बढ़ती हुई बीमारी बन चुकी है. खराब लाइफस्टाइल, फास्ट फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जाती है. कई बार लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड शुगर बढ़ चुका है. ब्लड शुगर टेस्ट करवाने से शरीर में शुगर लेवल की जानकारी मिलती है और प्रीडायबिटीज या डायबिटीज का शुरुआती पता चल सकता है. खासतौर पर जिन लोगों के परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री हो, उन्हें यह टेस्ट नियमित रूप से करवाना चाहिए.

ब्लड प्रेशर चेकअप : हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि कई बार इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते. अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर जरूर चेक करवाना चाहिए. अगर पहले से BP की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग जरूरी होती है.

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट : लिपिड प्रोफाइल टेस्ट शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर की जांच के लिए किया जाता है. शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. आजकल कम उम्र में भी हार्ट की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में यह टेस्ट समय रहते शरीर में बढ़ रहे जोखिम का संकेत दे सकता है. हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.

थायरॉइड टेस्ट : थायरॉइड की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में तेजी से बढ़ रही है. थायरॉइड गड़बड़ होने पर वजन बढ़ना या घटना, थकान, कमजोरी, बाल झड़ना और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई लोग लंबे समय तक इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में साल में एक बार थायरॉइड टेस्ट करवाने से समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है.

विटामिन D और B12 टेस्ट : आजकल लोगों में विटामिन D और B12 की कमी बेहद आम हो चुकी है. लंबे समय तक धूप में न रहना, खराब डाइट और व्यस्त लाइफस्टाइल इसकी वजह हो सकती है. इन विटामिन्स की कमी से कमजोरी, थकान, हड्डियों में दर्द, याददाश्त कमजोर होना और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. समय पर जांच करवाकर इसकी कमी को डाइट और सप्लीमेंट्स की मदद से पूरा किया जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img