Last Updated:
White House Firing: अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. सीक्रेट सर्विस के साथ मुठभेड़ में दो लोगों को गोली लगी, जबकि पूरे व्हाइट हाउस परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया. उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे.
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई. (फाइल फोटो)
White House Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से शनिवार शाम एक सनसनीखेज खबर सामने आई, व्हाइट हाउस के बाहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी और पूरा इलाका हाई अलर्ट पर चला गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के साथ मुठभेड़ में दो लोगों को गोली लगी. घटना पेनसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के पास हुई, जो व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर का इलाका है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार कई गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद व्हाइट हाउस परिसर में अफरातफरी मच गई. सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत एक्टिव हुए और पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया. व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद पत्रकारों को भागकर प्रेस ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया, जबकि अंदर मौजूद लोगों को कहा गया, ‘नीचे बैठो, गोलियां चल रही हैं.’ यानी सबको जमीन पर झुककर कवर लेने को कहा गया.





