Last Updated:
H1B visa News- अमेरिका में H-1B पर आईटी कंपनियों में नौकरी कर रहे तमाम युवाओं पर छंटनी का संकट बन गया है. ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.बल्कि 60 की समय सीमा में कुछ काम किए जा सकते हैं और परेशानी से बचा जा सकता है.
भारतीय प्रोफेशनल्स इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
नई दिल्ली. अमेरिका में काम कर रहे हजारों भारतीय आईटी की नौकरी करने वालों सामने एक बार फिर नौकरी जाने का संकट खड़ा हो गया है. बड़ी टेक कंपनियों में लगातार छंटनी के बीच H-1B वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है. अब अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों की सख्ती ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
अमेरिकी नियमों के अनुसार अगर किसी H-1B प्रोफेशनल्स की नौकरी चली जाती है तो उसके पास नई कंंपनी खोजने, दूसरा वीजा लेने या अमेरिका छोड़ने के लिए सिर्फ 60 दिन का समय होता है. यह समय नौकरी खत्म होने के आखिरी दिन से गिना जाएगा.
यूएस में अभी तक कई प्रोफेशनल्स इस दौरान B-1 या B-2 विजिटर वीजा में बदलाव कर कुछ समय के लिए अमेरिका में रुककर नई नौकरी तलाशते थे. लेकिन अब अमेरिकी एजेंसियां ऐसे मामलों की ज्यादा सख्ती से जांच कर रही हैं. इमिग्रेशन वकीलों के अनुसार पहले यह प्रक्रिया पहले आसान मानी जाती थी, लेकिन अब आवेदन निरस्त होने का खतरा बढ़ गया है.
भारतीय प्रोफेशनल्स इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि अमेरिका के टेक सेक्टर में H-1B वीजा धारकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है. मेटा (Meta) और अमेजन (Amazon) जैसी बड़ी कंपनियों में हुई छंटनी का असर हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि कई भारतीय प्रोफेशनल्स घर की ईएमआई, बच्चों की पढ़ाई, परिवार और ग्रीन कार्ड की लंबी प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं. ऐसे में नौकरी जाना सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि कानूनी संकट भी बन सकता है.
हालांकि इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोफेशनल्स के पास अब भी कुछ विकल्प मौजूद हैं. वे 60 दिन के भीतर किसी नए नियोक्ता के जरिए H-1B ट्रांसफर करा सकते हैं. कुछ लोग स्टूडेंट वीजा, डिपेंडेंट वीजा या O-1 जैसे विशेष वीजा विकल्प भी चुन सकते हैं. कई पेशेवर अस्थायी रूप से भारत लौटकर बाद में नई नौकरी मिलने पर दोबारा अमेरिका जाने का रास्ता अपना सकते हैं.
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि नौकरी जाने की स्थिति में प्रोफेशनल्स तुरंत कानूनी सलाह लें, सभी जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें और आखिरी समय तक इंतजार न करें. उनका कहना है कि अमेरिका में वीजा और नौकरी का सीधा संबंध होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर पर बड़ी परेशानी में आप फंस सकते हैं.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें





