कैमरे में कैद हुआ खाकी वाला शख्‍स, रुपए नहीं ले रहा था ऐसी चीज, कभी नहीं पड़ती कमाने की जरूरत!


होमताजा खबरदेश

कैमरे में कैद हुई ‘खाकी’, ले रहा था ऐसी चीज, कभी न पड़ती कमाने की जरूरत!

Last Updated:

दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ‘खाकी’ कैमरे में कैद हुई है. मामले में खाकी वर्दी में मौजूद शख्‍स एक पैसेंजर से कुछ ऐसी चीज ले रहा है, जिसकी कीमत इतनी है कि उसे जिंदगी में कभी कमाने की जरूरत नहीं पड़ती. क्‍या है पूरा खेल, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्‍टम एआईयू को बड़ी सफलता मिली है.

Delhi IGI Airport News: सोशल मीडिया में एक ताजा-ताजा वीडियो आया है. इस वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक शख्‍स सामने खड़े दूसरे शख्‍स की कमर में कुछ ऐसे हाथ लगा रहा है, मानों वह उसकी तलाशी ले रहा हो. इसके बाद, दूसरा शख्‍स अपने पैंट की चोर जेब से एक ऐसी चीज निकालना शुरू करता है, जिसमे देखकर खाकी वर्दी वाले की आंखे चौड़ी हो जाती है. अब दूसरा शख्‍स एक-एक कर पैंट से वह चीज निकाल रहा था और खाकी वर्दी वाला उसे लेकर साइड में रखता जा रहा था. खाकी वर्दी वाले ने साइड में चीज रखी थी, वह एक ऐसी चीज थी, जिसको पाने के बाद शायद उसे जीवन में कभी कमाने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन…

दरअसल यह मामला दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. वहीं, वर्दी में दिख रहा शख्‍स कोई और नहीं, बल्कि कस्‍टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) का जवान है. बीते दिनों, सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से 15 फीसदी होने के बाद से एआईयू ने अपनी चौकसी एयरपोर्ट पर बढ़ा दी थी. एआईयू को इस बात की आशंका थी कि ड्यूटी बढ़ने के बाद तस्‍करी की कोशिशों में तेजी से इजाफा होगा. एआईयू की आशंका सही निकली और जिसका डर था, वही हुआ. 15 मई को सैन फ्रांसिस्को से आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4174 के पैसेंजर्स पर कस्‍टम की एआईयू ने अपनी नजर जमा रखी थी.

भारी पड़ गई की कस्‍टम की एआईयू से होशियारी
आम तौर पर यह माना जाता है कि अमेरिका तस्‍करी के लिहाज से नॉन सेंसिटिव एयरपोर्ट है और वहां से आने वाले पैसेंजर्स सोने की तस्‍करी में कम ही लिप्‍त होते हैं. लेकिन, एआईयू की चौकसी ने एयरपोर्ट एजेंसीज की इस सोच को बदल दिया. सैन फ्रांसिस्को से आया एक पैसेंजर बड़ी होशियारी से कस्‍टम का ग्रीन चैनल क्रॉस करने की कोशिश क रहा था. वह अपने मंसूबों में सफल होता, इससे पहले एआईयू की निगाह उस पर पड़ गई. इस पैसेंजर के हावभाव पढ़ने के बाद एआईयू को यह समझते देर नहीं लगी कि इस शख्‍स के साथ कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है. लिहाजा, उस पैसेंजर को रोकर तलाशी शुरू की गई.

हाथ से निकला करीब छह करोड़ का सोना
तलाशी के दौरान, इस पैसेंजर के कब्‍जे से 115 गोल्‍ड बार बरामद किए गए. जिनका वेट करीब 3565 ग्राम था. बरामद किए गए सभी गोल्‍ड बार 24-कैरेट शुद्धता वाले थे. आज की कीमत को देखते हुए हिसाब लगाएं तो इसकी कीमत करीब 5.74 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा बनती है. पूछतछ में यह पता चला कि यह शख्‍स भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है. वहीं, एआईयू ने बरामद सोने को कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत जब्‍त कर लिया है. वहीं, आरोपी पैसेंजर को कस्टम एक्ट 1962 की धारा 104 के तहत अरेस्‍ट कर लिया गया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img