Last Updated:
Pushkar Luxury Resorts: राजस्थान की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब पुष्कर के शानदार रिसोर्ट्स का रुख कर रहे हैं. यहां मौजूद कई लग्जरी और फैमिली रिसोर्ट्स अपनी खास स्विमिंग पूल सुविधाओं और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बने ये रिसोर्ट्स गर्मी के मौसम में ठंडक और सुकून का बेहतरीन अनुभव देते हैं. पर्यटक यहां पूल पार्टी, राजस्थानी फूड, स्पा और शानदार सनसेट व्यू का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि कई रिसोर्ट्स में परिवार और कपल्स के लिए अलग-अलग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. वीकेंड ट्रिप और समर वेकेशन के लिए पुष्कर आजकल लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.
प्रेम विलास रिसोर्ट अपने शांत वातावरण, गार्डन व्यू और साफ-सुथरे स्विमिंग पूल के लिए जाना जाता है। यहां कम बजट में भी शानदार सुविधाएं मिल जाती हैं. बिना रूम बुकिंग के भी यहां स्विमिंग पूल का आनंद लिया जा सकता है. चार्ज की बात करें तो एक व्यक्ति का लगभग 200 से 300 प्रति घंटे तक चार्ज लिया जाता है. यहां गर्मियों में पूल साइड टाइम बिताने का अलग ही आनंद मिलता है.

राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल पुष्कर गर्मियों में भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है. यहां कई ऐसे शानदार रिसोर्ट मौजूद हैं जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल का आनंद लेने पहुंचते हैं. खास बात यह है कि कुछ रिसोर्ट्स में बिना रूम बुक किए भी केवल स्विमिंग पूल उपयोग करने की सुविधा मिल जाती है. आइए जानते हैं पुष्कर के पांच बेहतरीन रिसोर्ट्स के बारे में.

यह सभी रिसोर्ट ब्रह्म मंदिर से एक से दो किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है. अगर आप भी इस सीजन में गर्मी से राहत और शानदार रिलैक्सेशन चाहते हैं, तो पुष्कर के ये रिसोर्ट्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कम बजट में स्विमिंग पूल का आनंद लेना चाहते हैं तो सनराइज रिसॉर्ट अच्छा विकल्प माना जाता है. यहां कई बार डे-यूज सुविधा के तहत प्रति व्यक्ति करीब 200 रुपये प्रति घंटे में पूल एक्सेस दिया जाता है. स्थानीय युवा और पर्यटक यहां गर्मी से राहत पाने पहुंचते हैं. यह रिसोर्ट फैमिली आउटिंग और वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन माना जाता है.

हरियाली और शांत वातावरण के बीच बना साजन बाग रिसोर्ट गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है. यहां पूल पार्टी, रेस्टोरेंट और पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव मिलता है. कई बार यहां डे-यूज स्विमिंग सुविधा भी उपलब्ध रहती है. यहां का स्विमिंग पूल और पारंपरिक सजावट लोगों को खूब पसंद आती है.

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित अरावली हिल्स रिसोर्ट अपनी लग्जरी सुविधाओं, बडे़ स्विमिंग पूल और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. रिसोर्ट में पूल साइड डाइनिंग और कॉटेज स्टे जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यह होटल वाम देव रोड, न्याय पथ, पुष्कर में गुरुद्वारा के पास स्थित है और शहर के केंद्र से लगभग 1 किमी दूर है.

रेत महल रिसोर्ट अपनी ग्रामीण शैली की बनावट और प्राकृतिक वातावरण के कारण काफी प्रसिद्ध है. मिट्टी और पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन से तैयार यह रिसोर्ट गर्मियों में भी ठंडक का एहसास कराता है. यहां का शांत वातावरण, खुले आंगन पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिताना बेहद सुकूनभरा अनुभव देता है.





