9 हज़ार तक लुढ़क गई सैमसंग के इन 4 स्मार्टफोन की कीमत, 27 मई तक बड़े डिस्काउंट की धूम


अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सैमसंग ने आपके लिए शानदार मौका पेश किया है. कंपनी ने भारत में 4 मई से 27 मई तक अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर सीधी कीमत में कटौती का ऐलान किया है. इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी बैंक कार्ड, EMI या एक्सचेंज ऑफर की जरूरत नहीं है. आपको सीधे कम कीमत पर फोन मिल रहा है.

सबसे पहले बात करें Samsung Galaxy S26 की, तो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹8,000 तक की छूट दी जा रही है. इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब ₹79,999 में मिल रहा है, जबकि 512GB वेरिएंट ₹99,999 में उपलब्ध है. इस कीमत पर यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प बन जाता है.

इसके बाद आता है Samsung Galaxy S26 Ultra, जिस पर सबसे ज्यादा ₹9,000 तक की छूट दी गई है. यह फोन अपने हाई-एंड कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसका बेस वेरिएंट अब ₹1,30,999 से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹1,80,999 में मिल रहा है.

दो मिड-रेंज फोन पर भी ऑफर
मिड-रेंज कैटेगरी में Samsung Galaxy A37 पर ₹5,000 की सीधी कटौती की गई है. अब इसका शुरुआती वेरिएंट ₹36,999 में उपलब्ध है, जो इस बजट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

वहीं आखिर में Samsung Galaxy A57 पर ₹7,000 तक की छूट मिल रही है. इसका 8GB + 256GB वेरिएंट ₹49,999 में और 12GB + 256GB वेरिएंट ₹55,499 में खरीदा जा सकता है.

इन सभी फोन पर मिल रही छूट सीमित समय के लिए है और यह ऑफर ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी लागू है. यानी आप अपने हिसाब से कहीं से भी खरीद सकते हैं.

बढ़ती स्मार्टफोन कीमतों के बीच सैमसंग का ये कदम यूज़र्स के लिए राहत भरा है. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है, क्योंकि बिना किसी अडिशनल शर्त के इतनी बड़ी छूट कम ही देखने को मिलती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img