Rishikesh tourist spot | ऋषिकेश में घूमने की जगहें | Must Visit Places in Rishikesh |


Last Updated:

Best Places to Visit in Rishikesh: अगर आप इन छुट्टियों फैमिली या दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह शहर आपको कभी बोर नहीं होने देगा. यहां शांति और रोमांच का ऐसा मेल है जो बहुत कम जगहों पर मिलता है. बीटल्स आश्रम की मशहूर दीवारों से लेकर जानकी सेतु की शानदार लाइटिंग तक, ऋषिकेश का हर कोना देखने लायक है. यहां कई ऐसी ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो आपके ट्रिप को सच में शानदार बना देगी. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यहां कई खूबसूरत झरने और गुफाएं हैं, तो वहीं गंगा किनारे सुकून से बैठने के लिए गोवा बीच जैसी जगहें भी हैं. तो अगर आप भी ऋषिकेश की यात्रा पर आ रहे हैं तो ये 8 ठिकाने आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगे.

बीटल्स आश्रम ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में गंगा नदी के पास स्थित एक शानदार घूमने की जगह है. इसे चौरासी कुटिया भी कहा जाता है. साल 1968 में मशहूर बैंड The Beatles के यहां आने के बाद यह और भी फेमस हो गया. यहां घूमते हुए आप खूबसूरत ग्रैफिटी, पुराने ध्यान कुटिया और हरियाली से भरे जंगल का मजा ले सकते हैं. यह जगह फोटोग्राफी, रील बनाने और सुकून भरा समय बिताने के लिए परफेक्ट है. आप अपनी गर्मी की छुट्टियों में यहां फैमिली या दोस्तों के साथ समय बिताने आ सकते है.

places to visit in rishikesh

कोठली भेल ट्रैक ऋषिकेश के पास स्थित एक ऑफबीट और एडवेंचरस ट्रेक है, जो नेचर लवर्स और ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है. यह ट्रेक घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स से होकर गुजरता है. रास्ते में आपको शांति, ताजी हवा और प्रकृति का असली अनुभव मिलता है. यह जगह भीड़ से दूर है, इसलिए यहां आप सुकून से समय बिता सकते हैं.

places to visit in rishikesh

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे स्थित एक प्रसिद्ध और खूबसूरत आश्रम है, जो घूमने और आध्यात्मिक अनुभव के लिए खास माना जाता है. यहाँ हर शाम होने वाली गंगा आरती पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है, जिसमें दीपों और मंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. साफ-सुथरा परिसर, हरियाली और शांत माहौल इस जगह को और भी खास बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

places to visit in rishikesh

जानकी सेतु ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना एक खूबसूरत पुल है, जो खासतौर पर घूमने के लिए काफी लोकप्रिय है. यह स्वर्ग आश्रम और तपोवन क्षेत्र को जोड़ता है. रात के समय यहां की लाइटिंग इस जगह को और भी खास बना देती है, जब रोशनी से भगवान की सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं. यह नज़ारा बेहद आकर्षक और सुकून देने वाला होता है. यहां से गंगा का व्यू भी बहुत शानदार दिखता है. शाम और रात में यहां टहलना, फोटो लेना और शांति महसूस करना एक अलग ही अनुभव देता है.

places to visit in rishikesh

झिलमिल गुफा ऋषिकेश में नीलकंठ मंदिर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक अनोखी और शांत जगह है. यह गुफा घने जंगलों के बीच छिपी हुई है और यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ा ट्रेक करना पड़ता है, जो एडवेंचर पसंद लोगों के लिए खास अनुभव बनाता है. गुफा के अंदर प्राकृतिक चमकती दीवारें इसे “झिलमिल” नाम देती हैं. यहां का माहौल बहुत सुकून भरा और आध्यात्मिक महसूस होता है.

places to visit in rishikesh

गोवा बीच ऋषिकेश का एक पॉपुलर और रिलैक्सिंग स्पॉट है, जिसे लोग “बीच” के नाम से जानते हैं. यह गंगा नदी के किनारे बना रेत वाला इलाका है, जहां लोग बैठकर सुकून भरा समय बिताते हैं. यहाँ का शांत माहौल, बहती गंगा और पहाड़ों का सुंदर नज़ारा इसे और खास बना देता है. सुबह और शाम के समय यहाँ बैठना, फोटो लेना और दोस्तों के साथ चिल करना लोगों को बहुत पसंद आता है.

places to visit in rishikesh

पटना वॉटरफॉल ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र से लगभग 12 km दूर स्थित एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक झरना है, जो घूमने और एडवेंचर के लिए शानदार जगह मानी जाती है. यहां तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो इसे और एक्साइटिंग बना देती है. रास्ते में हरियाली, पहाड़ और ताजी हवा आपका मन खुश कर देती है. झरने का ठंडा और साफ पानी यहां आने वालों को सुकून देता है.

places to visit in rishikesh

आस्था पथ ऋषिकेश का एक बेहद खूबसूरत और शांत वॉकिंग ट्रैक है, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है. यह गंगा नदी के किनारे बना हुआ है और यहां चलते हुए आपको शानदार नदी का व्यू और ठंडी हवा का एहसास मिलता है. सुबह और शाम के समय यहाँ टहलना बेहद सुकून भरा अनुभव देता है. यह जगह फोटोग्राफी, रील बनाने और रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img