मोबाइल पर बीप की तेज आवाज के साथ आया अलर्ट, सरकार कर रही है बड़ी टेस्टिंग


अगर आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि सरकार द्वारा किए जा रहे एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है. इस सिस्टम का उद्देश्य आपदा के समय लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है.

यह पहल Department of Telecommunications (DoT) द्वारा National Disaster Management Authority (NDMA) के साथ मिलकर की जा रही है.

इसके लिए एक खास प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे Centre for Development of Telematics ने तैयार किया है.

अलर्ट मेसेज में लिखा है-

स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी. सतर्क नागरिक सुरक्षित राष्ट्र. इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है. ये एक परिक्षण संदेश है- भारत सरकार

यह नया सिस्टम Cell Broadcast तकनीक पर काम करता है. सामान्य SMS की तरह यह किसी एक नंबर पर नहीं भेजा जाता, बल्कि एक साथ किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर पहुंचता है. इसका फायदा यह है कि आपदा जैसी स्थिति में, जब नेटवर्क व्यस्त हो जाता है, तब भी यह अलर्ट तेजी से सभी तक पहुंच सकता है.

इस तकनीक का इस्तेमाल भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस लीक या अन्य खतरनाक स्थितियों में लोगों को समय रहते चेतावनी देने के लिए किया जाएगा. खास बात यह है कि यह पूरी तरह भारत में विकसित किया गया सिस्टम है, जिससे देश की टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है.

बार-बार आ सकता है अलर्ट मैसेज
अभी देशभर में इस सिस्टम की टेस्टिंग चल रही है. इसलिए आपको कभी-कभी अंग्रेजी, हिंदी या किसी क्षेत्रीय भाषा में टेस्ट मैसेज मिल सकता है. कई बार एक ही अलर्ट बार-बार आ सकता है, जो बिल्कुल सामान्य है.

अगर आप इन अलर्ट्स को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर ‘Wireless Emergency Alerts’ में बदलाव कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें, यह सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा है और आपको कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.

भविष्य में जब यह सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाएगा, तब यह किसी भी आपदा के समय सेकंड्स में लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे कई जानें बचाई जा सकेंगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img