होटल हुए पुराने… समर सीजन में उदयपुर बना लग्जरी हॉटस्पॉट! प्राइवेट विला की डिमांड में जबरदस्त उछाल


Last Updated:

Udaipur Luxury Villa Demand: उदयपुर में इस समर सीजन के दौरान टूरिज्म के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. अब पर्यटक होटलों के बजाय प्राइवेट लग्जरी विला को प्राथमिकता दे रहे हैं. प्राइवेसी, होमली वाइब और पर्सनल स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के चलते विला की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है. विशेष रूप से ग्रुप ट्रैवलर्स और फैमिली वेकेशन के लिए विला पहली पसंद बने हुए हैं. लेकसाइड और अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ये विला न केवल प्राइवेसी देते हैं, बल्कि एक शानदार स्टे एक्सपीरियंस भी प्रदान करते हैं, जिससे उदयपुर में टूरिज्म का नया इकोसिस्टम विकसित हो रहा है.

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही झीलों की नगरी उदयपुर में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरकर सामने आ रहा है. यहां आने वाले पर्यटक अब होटल्स की बजाय प्राइवेट विला में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.खासतौर पर फैमिली और ग्रुप में आने वाले टूरिस्ट्स के बीच विला स्टे की डिमांड काफी बढ़ गई है.

उदयपुर

उदयपुर में समर सीजन के दौरान विला स्टे एक नया और पसंदीदा विकल्प बनकर उभर रहा है. प्राइवेसी, लग्जरी और किफायती दाम में मिलने वाली सुविधाएं टूरिस्ट्स को खूब लुभा रही हैं, जिससे शहर के पर्यटन कारोबार को भी नया बूस्ट मिल रहा है.

उदयपुर

सुविधाओं की बात करें तो अधिकतर विला में किचन की सुविधा उपलब्ध है, जहां मेहमान खुद खाना बना सकते हैं. इसके अलावा कई जगहों पर हेल्पर या केयरटेकर भी उपलब्ध होता है, जो स्टे को और भी आरामदायक बना देता है.इससे टूरिस्ट्स को घर जैसा माहौल मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उदयपुर

टूरिज्म एक्सपर्ट्स का कहना है कि बदलते ट्रेंड के चलते लोग अब भीड़भाड़ से दूर प्राइवेट और शांत जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं. यही कारण है कि विला स्टे का कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है.सोशल मीडिया पर भी इन विला की तस्वीरें और रिव्यू लोगों को आकर्षित कर रहे है.

उदयपुर

पर्यटकों के लिए ये विला किसी मिनी रिसॉर्ट से कम नहीं हैं. यहां अलग-अलग थीम पर बने विला खास आकर्षण का केंद्र हैं. कहीं राजस्थानी ट्रेडिशनल लुक दिया गया है तो कहीं मॉडर्न डिजाइन के साथ लग्जरी टच देखने को मिलता है. इससे टूरिस्ट्स को एक अलग अनुभव मिल रहा है.

उदयपुर

शहर के आसपास के क्षेत्रों में 4000 से लेकर 10,000 रुपये तक में फुली फर्निश्ड विला आसानी से मिल रहे हैं. इन विला में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राइवेसी भी मिलती है, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि ऑफ सीजन माने जाने वाले समर में भी विला बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.

उदयपुर

इन विला में पूल पार्टी और किटी पार्टी जैसे आयोजन भी आसानी से किए जा सकते हैं. निजी स्विमिंग पूल, म्यूजिक सिस्टम और खुला स्पेस होने के कारण लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंजॉय कर पा रहे हैं. खासकर वीकेंड पर इन विला की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img