एक रास्ता कई मंजिलें, भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे, रोड ट्रिप का मजा होगा दोगुना

Last Updated:

भारत में एक ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसे देश की सबसे लंबी और आधुनिक सड़क माना जाता है. अगर आप यहां से यात्रा करें तो 24 घंटे में तय की जाने वाली दूरी को आप मात्र 12 घंटे में तय कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’ की. यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी परियोजना है जो भारत की राजनीतिक राजधानी दिल्ली और वित्तीय राजधानी मुंबई के बीच की दूरी को आधा करेगी

 भारत में इस समय हाईवे और एक्सप्रेसवे का काम लगातार आगे बढ़ रहा है, और लोग भी इन सुविधाओं का आराम से इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आप उस खास एक्सप्रेसवे के बारे में जानते हैं, जो एक साथ 6 राज्यों को जोड़ता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के बारे में बताएंगे.

आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे लगभग 1300 किलोमीटर लंबा है. साथ ही, इसे देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जाता है. अगर आपने अभी तक इसका नाम नहीं सुना है, तो हम आपको बता दें कि हम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बात कर रहे हैं. यह आधुनिक एक्सप्रेसवे देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ता है.

लगभग 1350 किलोमीटर लंबी यह सड़क भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रही है और इसका विकास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. पहले इस दूरी को तय करने में लगभग 24 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह यात्रा लगभग 12 से 13 घंटे में पूरी हो सकेगी. इस बदलाव से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि माल ढुलाई और व्यापार को भी नई गति मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह एक्सप्रेसवे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर गुजरता है, जिससे इन क्षेत्रों के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. वर्तमान में यह एक्सप्रेसवे 8 लेन का है, लेकिन इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि भविष्य में यातायात बढ़ने पर इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सके.

इसकी खास बात यह है कि इसका निर्माण 'ग्रीनफील्ड टेक्नोलॉजी' के जरिए किया जा रहा है, यानी एक बिल्कुल नई और सीधी सड़क विकसित की गई है. सुविधाओं की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, विश्राम स्थल, पेट्रोल पंप और आपातकालीन सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. यह एक्सप्रेसवे न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि भारत के बुनियादी ढांचे को एक नई पहचान भी देगा.

इसकी खास बात यह है कि इसका निर्माण ‘ग्रीनफील्ड टेक्नोलॉजी’ के जरिए किया जा रहा है, यानी एक बिल्कुल नई और सीधी सड़क विकसित की गई है. सुविधाओं की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, विश्राम स्थल, पेट्रोल पंप और आपातकालीन सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. यह एक्सप्रेसवे न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि भारत के बुनियादी ढांचे को एक नई पहचान भी देगा.

यदि आपको लंबी दूरी गाड़ी से तय करना पसंद है, तो एक्सप्रेस वे आपके लिए है. यहां आप लॉन्ग रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं. हालांकि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. 

Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img