Last Updated:
वीवो X500 सीरीज को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं. इसमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. जानिए Vivo X500 Pro Max के संभावित फीचर्स और लॉन्च डिटेल.

Vivo X500 सीरीज की पहली झलक, कैमरा और बैटरी ने बढ़ाई उत्सुकता. फोटो: AI.
वीवो जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज वीवो X500 को लॉन्च कर सकती है. हाल ही में आई नई लीक्स में इस सीरीज के कई खास फीचर्स सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले देखने को मिल सकती है. खासतौर पर वीवो X500 Pro Max मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में है.
लीक के अनुसार, वीवो X500 सीरीज में 6.4 इंच और 6.9 इंच के दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज मिल सकते हैं. यानी यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा स्क्रीन वाला मॉडल चुन सकेंगे. टॉप मॉडल वीवो X500 Pro Max में 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा. इससे गेमिंग, वीडियो और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाएगा.
कैमरे की बात करें तो वीवो X500 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसमें LOFIC तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो तेज रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद करती है. इससे तस्वीरों में ओवरएक्सपोजर कम होगा और डायनामिक रेंज बेहतर मिलेगी.
सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. इसका मतलब है कि यूजर्स लंबी दूरी की तस्वीरें भी काफी साफ और डिटेल में ले सकेंगे. इसके अलावा बेहतर कलर और व्हाइट बैलेंस के लिए मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है.
मिलती है शानदार बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलेगा. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि वीवो X500 सीरीज में स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max मॉडल शामिल होंगे. यह सीरीज सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च हो सकती है. अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो वीवो X500 सीरीज Xiaomi 18 जैसी फ्लैगशिप सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





