Last Updated:
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास अभी भी हर तरह के सभी विकल्प मौजूद हैं. अगर ईरान के अधिकारी बात करना चाहते हैं तो वे हमारे पास आ सकते हैं. वे चाहें तो सीधे फोन पर भी हमसे बहुत आसानी से अपनी बात कर सकते हैं. 25 अप्रैल को तेहरान के शीर्ष राजनयिक अचानक से पाकिस्तान से वापस रवाना हो गए थे.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह नाटो से बेहद नाराज हैं. (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं. ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ पर एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने उड़ान में 17 घंटे का समय लगाकर प्रतिनिधिमंडल भेजने के बजाय यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा, “हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं. अगर वे बात करना चाहते हैं, तो वे हमारे पास आ सकते हैं, या वे हमें फोन कर सकते हैं.” शनिवार को वार्ता तब विफल होती दिखी, जब तेहरान के शीर्ष राजनयिक पाकिस्तान से रवाना हो गये थे. इसके तुरंत बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दूतों को इस्लामाबाद की यात्रा न करने के लिए कहा था.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें





