Last Updated:
Apple iPhone 17 Pro विजय सेल्स पर ₹10,000 से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है. A19 Pro चिप, 48MP ट्रिपल कैमरा, 120Hz OLED डिस्प्ले और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स वाले इस फ्लैगशिप फोन को बैंक ऑफर के साथ और सस्ते में खरीदा जा सकता है.

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐपल iPhone 17 Pro आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि इस समय Vijay Sales पर इस फ्लैगशिप फोन पर 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है. ऐसे प्रीमियम फोन्स पर इतनी बड़ी छूट अक्सर लंबे समय तक नहीं रहती, इसलिए जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है.

ऐपल iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन 1,30,890 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी सीधे 4,010 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है.

इसके अलावा अगर आप HSBC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो 6,000 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस तरह कुल बचत 10,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में ऐपल का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है. इसमें 12GB तक RAM का सपोर्ट भी मिलता है.

फोन में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आती है. साथ ही सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा भी मिलती है, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत बनती है.

कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. यह 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

अगर आप लंबे समय तक चलने वाला एक प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं, तो यह डील काफी अच्छी साबित हो सकती है. खासकर iPhone 18 Pro के आने से पहले, कम कीमत में पिछला फ्लैगशिप खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.





