Last Updated:
How to Reach Hiramani Glacier: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और पहाड़ों की अनजानी राहों को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो बागेश्वर का हीरामणि ग्लेशियर आपके लिए किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं है. समुद्र तल से करीब 3,620 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह ग्लेशियर न सिर्फ अपनी बर्फ की चादर के लिए मशहूर है, बल्कि यहां मिलने वाले गर्म पानी के स्रोत इसे दुनिया के दूसरे ग्लेशियरों से बिल्कुल अलग बनाते हैं. नंदा देवी और नंदा कोट की चोटियों के साये में बसा यह स्थान शांति और रोमांच का एक ऐसा संगम है, जहां पहुंचने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी.
बागेश्वर: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित रामगंगा घाटी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, लेकिन इसी घाटी में एक ऐसी जगह है जो इन दिनों ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. हम बात कर रहे हैं ‘हीरामणि ग्लेशियर’ (Heeramani Glaciar) की. समुद्र तल से लगभग 3,620 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह ग्लेशियर अपनी शांति और कुदरती सुंदरता के लिए फेमस है. वरिष्ठ पर्वतारोही भुवन चौबे बताते हैं कि मुनस्यारी के पास और नामिक ग्लेशियर के करीब बसा यह इलाका जब कुमाऊं हिमालय का एक बेहद खूबसूरत हिस्सा है. यहां से नंदा देवी और नंदा कोट जैसी बड़ी चोटियों का नजारा इतना साफ दिखता है कि देखने वाला दंग रह जाए.
रोमांच से भरा है यहां तक पहुंचने का रास्ता
इस ग्लेशियर तक पहुंचना आसान नहीं है, इसके लिए आपको पहाड़ों की कठिन पगडंडियों पर ट्रेकिंग करनी होती है. इस एडवेंचर की शुरुआत गोगिना या नामिक गांव से की जा सकती है. हालांकि रास्ता चुनौतीपूर्ण है, लेकिन रास्ते में मिलने वाले घने जंगल, शोर मचाते झरने और बर्फ की चोटियां इस सफर को यादगार बना देती हैं. सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेक पर स्थानीय गाइड को साथ रखना सबसे अच्छा रहता है.
यात्रा का सही समय और कैसे पहुंचें
अगर आप हीरामणि ग्लेशियर जाने का मन बना रहे हैं, तो बागेश्वर से सड़क मार्ग के जरिए पहले मुनस्यारी पहुंचना होगा. मुनस्यारी खुद अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है, जहां से आगे का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है. यहां घूमने के लिए अप्रैल से जून और फिर सितंबर से अक्टूबर का समय सबसे बेहतर माना जाता है. इस दौरान मौसम साफ रहता है, जिससे न सिर्फ रास्ते सुरक्षित होते हैं बल्कि हिमालय का नजारा भी साफ दिखाई देता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें





