भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र भवन केदारबाड़ी में हुआ भव्य आयोजन, विप्र गौरव अलंकरण से सम्मानित किए गए सामाजिक बंधु

डोंगरगढ़: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ के द्वारा केदार बाड़ी स्थित विप्र भवन में दो दिवसीय भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ,जहां आयोजन के पहले दिन 18 अप्रैल को भवन में  समाज की मातृशक्ति एवम बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताए रखी गई थी जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के दौड़, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि शामिल रहे।

वही 19 अप्रैल की सुबह समाज के बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ,जिसमें इस बार डोंगरगढ़ के साथ साथ ही डोंगरगांव के सामाजिक बंधु के बटुक भी शामिल हुए।

समाज की मातृशक्ति के द्वारा विप्र भवन में सुंदर कांड का पाठ किया गया तो वही शाम को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा बाइक रैली निकाली गई जिसमें इस बार भगवान श्री परशुराम जी बग्गी पर सवार हो कर अपने भक्तों को दर्शन देने शहर में निकले थे, रैली के दौरान जय जय परशुराम के नारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। नगर के धार्मिक व सामाजसेवी संगठनों मॉं बम्लेश्वरी देवी ट्रस्ट समिति, हनुमान भक्ति समिति मारुति नंदन भक्त समिति आदि ने शोभा यात्रा बाईक रैली का अलग अलग स्थानों पर जलपान से स्वागत किया।

यह शोभायात्रा बाइक रैली केदार बाड़ी स्थित विप्र भवन से शुरू होकर गोल बाजार,बुधवारी पारा,रेलवे चौक , जय स्तम्भ चौक से फिर गोल बाजार पहुंची जहां से भगतसिंह चौक होते हुए पुनः विप्र भवन में समाप्त हुई ।

शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद विप्र समाज के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई। जिसके बाद विप्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर विप्र समाज सहित पूरे शहर को गौरवान्वित करने वाले सामाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया जिसमें शशिकांत द्विवेदी को सहकारिता के क्षेत्र में लगातार उनके सराहनीय कार्य के लिए, चंद प्रकाश मिश्रा को धर्म के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, शहीद संजय शर्मा के परिवार को देश सेवा में बलिदान के लिए, कौशल पांडे को देश सेवा के लिए, लाल जी द्विवेदी को शिक्षा के क्षेत्र में, कालिंदी तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में, संजय तिवारी को उच्च शिक्षा में योगदान के लिए, शिव प्रसाद तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए तथा आस्था गिरधर को अंडर 14 रोप स्किपिंग राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर, अमीषा दुबे को सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 94.8% अंकों के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विप्र गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज से सचिव ललित शर्मा, राजेन्द्र गर्ग, राजेन्द्र मिश्रा, युवराज शर्मा, अमिताप पाण्डेय, शशांक उपाध्याय, राहुल मिश्रा, कुलदीप पाण्डेय, जनक तिवारी, सतेन्द्र उपाध्याय, रमाकांत तिवारी, दिनेश दुबे, संजय भूषण मिश्रा,राम खिलावन दुबे, पुरूषोत्तम दुबे, टेना पाण्डेय, योगेन्द्र शर्मा, दीपक झा, राजेश तिवारी, सतीष मिश्रा, देवनारायण शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अक्षत गर्ग, श्याम तिवारी, हेमंत तिवारी, सुनील दुबे, सुशील उपाध्याय, सुरज द्विवेदी, सुजीत पाठक, वासुदेव पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद दुबे, विष्णु उपाध्याय, निरंजन शर्मा, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, राजा शर्मा, अमित पाण्डेय, रवि दुबे,उमेश तिवारी, आरती मिश्रा, स्मिता बाजपेई, शशि तिवारी, रिता तिवारी, माधुरी पंडा, आयुषी तिवारी सहित सभी सामाजिक बंधु एवं माताएं शामिल रही।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img