राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र से पुलिस की त्वरित कार्रवाई की खबर। 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे पड़ोसी सुकलाल नेताम ने जशवंत गावड़े के घर के सामने गाली-गलौज की और धारदार चाकू लहरा कर धमकाया। जब जशवंत घर के अंदर घुसे, तो आरोपी चाकू लेकर उनके पीछे भी घुस गया।
जशवंत की रिपोर्ट पर थाना बोरतलाव में अपराध संख्या 24/2026 दर्ज। धारा 296, 333, 331(6) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस पंजीकृत। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीपीओ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी सुकलाल नेताम—पिता स्व. पवार सिंह नेताम, निवासी बोरतलाव—को हिरासत में लिया।
पूछताछ में जुर्म कबूल, कब्जे से धारदार चाकू बरामद। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सउनि गोकुल सोनकर, आरक्षक 268 और 1027 की सराहनीय भूमिका रही।
[एंकर क्लोजिंग]





