Airtel ग्राहकों को झटका, 84 दिन वाला पॉपुलर प्लान हुआ महंगा, अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे


Last Updated:

एयरटेल ने 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान महंगे किए, 799 वाला प्लान बंद, 859 वाला प्लान अब 899 में, डेटा और कॉल बेनिफिट लगभग वही, रिवॉर्ड्समिनी हटाया गया

Zoom

एयरटेल ने चुपके से अपना पॉपुलर प्लान महंगा किया

नई दिल्ली. टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में से एक की कीमत बढ़ा दी है और एक सस्ता विकल्प पूरी तरह हटा दिया है. कंपनी ने अपने एक पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. पहले जो प्लान 859 रुपये में मिलता था, अब वही प्लान 899 रुपये का हो गया है. साथ ही 799 रुपये वाला प्लान भी हटा दिया गया है.

अब तक एयरटेल के पास 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए दो मुख्य प्लान थे- एक 799 रुपये का और दूसरा 859 रुपये का. लेकिन अब कंपनी ने 799 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है. वहीं, जो प्लान पहले 859 रुपये का मिलता था, उसकी कीमत बढ़ाकर अब 899 कर दी गई है.

क्या बदला है प्लान में?
अब Airtel का 899 रुपये वाला ‘Truly Unlimited’ प्लान यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.

पहले क्या मिलता था, अब क्या गायब?
पहले 859 रुपये वाले प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते थे, जैसे RewardsMini सब्सक्रिप्शन, जिससे हर महीने 80 रुपये तक का कैशबैक मिलता था.  लेकिन नए 899 रुपये वाले प्लान में ये फायदा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, अभी भी Adobe Express Premium (12 महीने), स्पैम कॉल अलर्ट और फ्री हेलोट्यून जैसी सुविधाएं मिल रही हैं.

यूजर्स के लिए क्या मतलब?
इस बदलाव के बाद अगर कोई यूजर 84 दिन वाला डेली डेटा प्लान लेना चाहता है, तो अब एंट्री लेवल कीमत 899 रुपये हो गई है यानी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प पहले से महंगे हो गए हैं.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img