डोंगरगढ़। शादी का लालच देकर एक युवती का दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बेहद शर्मनाक है – आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
आरोपी विकास कोसले, उम्र 26 वर्ष, ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, रायपुर। पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 दर्ज – धारा 69 बीएनएस और 67(क) आईटी एक्ट के तहत।
पीड़िता ने बताया, 5-6 माह पहले शादी समारोह में आरोपी से मुलाकात हुई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। 23 मार्च को डोंगरगढ़ आकर राधिका लॉज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार कर वीडियो वायरल किया। 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज।
एसपी राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सुमन जायसवाल और निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने रायपुर जाकर आरोपी को दबोच लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। टीम में गीतांजलि सिन्हा, तुलाराम बांधे और संजय देवांगन का योगदान सराहनीय।





