‘ईरान ने चालबाजी की तो…’ टेबल पर बैठने से पहले वेंस का माइंड गेम, ट्रंप ने क्या पोल-पट्टी पढ़ाकर इस्लामाबाद भेजा?


Last Updated:

Iran US Talks In Islamabad: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं. ‘एयरफोर्स टू’ में सवार होने से पहले उन्होंने साफ किया कि ईरान की ईमानदारी पर ही अमेरिका का सहयोग निर्भर करेगा. वेंस के मुताबिक, ट्रंप ने अमेरिकी डेलिगेशन को डिटेल्ड इंस्ट्रक्शंस दी हैं. एक लग्जरी होटल में होने वाली बातचीत के लिए इस्लामाबाद को छावनी में बदल दिया गया है.

Zoom

मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर जेडी वेंस. (Photo : AP)

मैरीलैंड: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. वहां वो ईरान के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, बातचीत की टेबल पर बैठने से पहले ही वेंस ने माइंड गेम्स शुरू कर दिए हैं. प्लेन में सवार होने से पहले वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बात करेगा, तो अमेरिका दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा. लेकिन अगर ईरान ने चालबाजी की, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा. इस टीम में स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर भी शामिल हैं. इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है. शनिवार सुबह यह ऐतिहासिक बातचीत शुरू होने की उम्मीद है.

बातचीत से पहले वेंस ने शुरू किया माइंड गेम

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पाकिस्तान में ईरान के साथ होने वाली इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग को लेकर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं.

वेंस ने जॉइंट बेस एंड्रयूज से निकलते वक्त मीडिया से कहा कि वे इस बातचीत को लेकर सकारात्मक हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के संदेश को दोहराते हुए कहा कि अगर ईरान नेक नीयती से बात करेगा, तो अमेरिका भी खुले दिल से स्वागत करेगा.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img