वॉट्सऐप ने बदल डाला गेम, अब कॉल करने पर मिलेगी खास सुविधा, और लंबी होने लगेगी बातचीत!


पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया और बहुत काम का फीचर टेस्ट कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Noise Cancellation फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है, जिससे कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम किया जा सकेगा.

इस फीचर को सबसे पहले मार्च में डेवलपमेंट के दौरान देखा गया था. अब यह चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा यूजर्स (वर्जन 2.26.14.1) के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है. इस फीचर का असल मकसद वीडियो और वॉइस कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा या आसपास के शोर को रियल टाइम में फिल्टर करना है, जिससे कॉल की क्वालिटी बेहतर हो सके.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर कॉल मेन्यू में दिया गया है और डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है. यानी जैसे ही आप कॉल शुरू करेंगे, यह अपने आप एक्टिव हो जाएगा. हालांकि, अगर यूजर को इसकी ऑडियो क्वालिटी पसंद नहीं आती, तो इसे मैन्युअली बंद भी किया जा सकता है.

फोटो: WABetaInfo

ज्यादा साफ आवाज़ होगी
दिलचस्प बात यह है कि अगर कॉल में सिर्फ एक यूजर के पास यह फीचर ऑन है, तब भी उसकी आवाज दूसरे व्यक्ति को ज्यादा साफ सुनाई देगी. लेकिन अगर दोनों यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे, तब कॉल की क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी.

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो अक्सर यात्रा करते हैं या शोर-शराबे वाले माहौल में कॉल करते हैं. हालांकि, Meta के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा.

वॉट्सऐप का यह नया Noise Cancellation फीचर यूजर्स के कॉलिंग एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

इसके अलावा, वॉट्सऐप कई और नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ऐपल कारप्ले के लिए एक डेडिकेटेड ऐप तैयार कर रही है. साथ ही, यूजर्स अब ‘Manage Storage’ ऑप्शन के जरिए बड़े फाइल्स को आसानी से ढूंढकर डिलीट कर सकते हैं. iOS यूजर्स के लिए दो अकाउंट सपोर्ट भी जोड़ा गया है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img