मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए… ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-हम टारगेट के करीब हैं


होमवीडियोअमेरिका

Donald Trump Speech: मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए… ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-हम टारगेट के करीब हैं

X

Donald Trump Speech: मिडिल ईस्ट का तेल नहीं चाहिए… ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-हम टारगेट के करीब हैं

 

arw img

Trump Speech on Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल तनाव पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने हाल के हफ्तों में बड़ी सफलता हासिल की है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है. मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर पड़ गई है. कई सैन्य ठिकाने भी तबाह हुए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा. यह पूरी दुनिया के लिए खतरा होगा. ट्रंप ने अपनी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके फैसलों की वजह से ही यह कार्रवाई संभव हुई. उन्होंने पुराने न्यूक्लियर डील की भी आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन के जरिए ईरान की ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. अमेरिका अपने लक्ष्य के करीब है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अंत में उन्होंने अमेरिकी सेना की तारीफ की और कहा कि देश पहले से ज्यादा मजबूत है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img