सावधान! सेहत बनाने वाला घी कहीं आपका मोटापा तो नहीं बढ़ा रहा? एक्सपर्ट से जानें 1 चम्मच घी का सच


X

घी में छिपा है सेहत का खजाना, लेकिन गलत तरीके से खाया तो बढ़ सकता है वजन

 

arw img

Ghee Benefits for Health: भारतीय रसोइयों में घी का विशेष महत्व है, जिसे अक्सर सेहत और मजबूती का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, वजन घटाने के मामले में घी कोई जादुई उपाय नहीं है. आयुष विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार के अनुसार, एक चम्मच घी में लगभग 120 कैलोरी होती है, यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए और शारीरिक गतिविधि कम हो, तो यह अतिरिक्त ऊर्जा फैट के रूप में जमा होकर वजन बढ़ा सकती है. हालांकि घी में विटामिन A, D, E और K जैसे पोषक तत्व और हेल्दी फैट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म में सहायक हैं, लेकिन वजन घटाने का मूल सिद्धांत ‘कैलोरी बैलेंस’ ही है. अतः घी का सेवन सीमित और संतुलित मात्रा में करना ही स्वास्थ्यप्रद है, क्योंकि केवल घी खाने से वजन कम होने की उम्मीद करना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img