भूल जाएंगे माउंट आबू की भीड़! जालोर में इतिहास और नेचर का ऐसा कॉम्बिनेशन, जो हर पल बनेगा यादगार


Last Updated:

Best Places to Visit in Jalore: राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बसा जालोर शहर इन गर्मियों में पर्यटकों के लिए ‘हिडन जेम’ साबित हो रहा है. यदि आप भीड़भाड़ से दूर इतिहास, नेचर और सुकून का संगम ढूंढ रहे हैं, तो जालोर से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. यहाँ का स्वर्णगिरि किला (जालोर फोर्ट) न केवल अपनी अजेय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि ऊंचाई पर होने के कारण यहाँ चलने वाली ठंडी हवाएं भीषण गर्मी में भी राहत का अहसास कराती हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए सुंधा माता की पहाड़ियां और वहां बहते झरने किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं. राजस्थान का पहला ‘रोप-वे’ आपको अरावली की पर्वतमालाओं के विहंगम दृश्यों से रूबरू कराता है. इसके अलावा, जालोर के शांत मंदिर और ग्रेनाइट के पहाड़ों के बीच ढलता सूरज आपकी शाम को यादगार बना देता है.

जालोर शहर की पहचान बना यह ऐतिहासिक किला जालोर किला ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए हल्की ट्रैकिंग करनी पड़ती है. किले से पूरे शहर का शानदार व्यू देखने को मिलता है, जो पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है. गर्मी के मौसम में यहां सुबह जल्दी या शाम के समय जाना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि दोपहर में धूप काफी तेज होती है. ठंडी हवा और शांत वातावरण इसे खास बनाते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

हरियाली और पहाड़ियों से घिरा जसवंतपुरा हिल्स जालोर का एक छुपा हुआ खूबसूरत स्पॉट है. खासकर बारिश और सर्दियों में यहां का नजारा बेहद आकर्षक हो जाता है. शांत वातावरण और साफ हवा के बीच परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक शानदार विकल्प है. यहां की वादियों में सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद मनमोहक होता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों को खास आकर्षित करता है. साथ ही कम भीड़भाड़ होने के कारण यहां सुकून के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अलग ही अनुभव मिलता है.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

अरावली की पहाड़ियों में स्थित सुंधा माता मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ नेचर लवर्स के लिए भी खास है. यहां रोपवे की सुविधा और ऊंचाई से दिखने वाला अद्भुत नजारा पिकनिक को यादगार बना देता है. गर्मियों में भी यहां का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है. साथ ही आसपास के धोरों रेतीले टीलों पर लोग ऊंट और घोड़े की सफारी का भी भरपूर आनंद लेते हैं, जो इस ट्रिप को और रोमांचक बना देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

कनकाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिरे मंदिर शांति और सुकून का अनुभव कराने वाला स्थान है. यहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो एडवेंचर का मज़ा भी देती है. ऊपर पहुंचने के बाद चारों ओर का प्राकृतिक दृश्य और ठंडी हवा मन को तरोताजा कर देती है, इसलिए यह पिकनिक और मेडिटेशन के लिए आदर्श जगह है. यह मंदिर नाथ संप्रदाय का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

भाद्राजून किला ऐतिहासिक विरासत और रॉयल अनुभव का शानदार उदाहरण है. यहां का वातावरण और आर्किटेक्चर पुराने समय की झलक दिखाता है. किले के आसपास का प्राकृतिक माहौल इसे पिकनिक और घूमने के लिए खास बनाता है. यहां ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां पर्यटक रॉयल लाइफस्टाइल का अनुभव कर सकते हैं. शांत और सुकून भरे माहौल के बीच यह जगह रिलैक्सेशन के लिए बेहतरीन मानी जाती है. साथ ही, विदेशी पर्यटकों के बीच भी यह किला काफी लोकप्रिय है.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

जालोर का तोपखाना ऐतिहासिक महत्व के साथ खुला और शांत स्थान है, जहां लोग आराम से बैठकर समय बिता सकते हैं. यहां से शहर का अच्छा व्यू देखने को मिलता है, जो शाम के समय और भी खूबसूरत लगता है. यह जगह छोटे आउटिंग और रिलैक्सेशन के लिए उपयुक्त है. यहां का खुला वातावरण बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी अच्छा माना जाता है. सुबह और शाम के समय लोग यहां टहलने और हल्की-फुल्की आउटिंग के लिए आते हैं. साथ ही, फोटोग्राफी और सुकून भरे पलों के लिए यह जगह खास आकर्षण रखती है.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

दासपा हेरिटेज एक रॉयल और ट्रेडिशनल अनुभव देने वाला स्थान है, जहां राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. यहां का माहौल, सजावट और आतिथ्य पर्यटकों को खास अनुभव देता है. यह जगह पिकनिक के साथ-साथ हेरिटेज फील लेने के लिए भी बेहतरीन है. यहां पारंपरिक राजस्थानी भोजन और लोक संस्कृति का अनुभव भी मिलता है, जो विज़िट को और खास बना देता है.

इतिहास भी, नेचर भी: समर आउटिंग के लिए जालोर बना परफेक्ट डेस्टिनेशन

भैंसवाड़ा रावला एक ऐतिहासिक और पारंपरिक राजस्थानी ठिकाना है, जो पुराने समय की रियासती जीवनशैली की झलक दिखाता है. यहां की वास्तुकला, बड़े आंगन और पारंपरिक बनावट इसे खास बनाते हैं. शांत और सुकून भरे माहौल में यह जगह पिकनिक और घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती है. यहां आने पर लोगों को रॉयल और देसी संस्कृति का अनोखा अनुभव मिलता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img