Last Updated:
Women Paid Woman for Torture: आजकल की दुनिया में क्या-क्या होता है, वो आप सोच भी नहीं सकते. कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन की एक महिला के साथ, जिसने शायद मजे-मजे में अपने नाम की सुपारी दे दी. इस गलती का जो परिणाम हुआ, उसे सुनकर आप दहल जाएंगे.
ब्रिटेन की महिला ने दी अपनी ही सुपारी.
Woman Gives Contract to Murder Herself: हम दुनिया के एक कोने में बैठे हुए ये कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि दूसरे कोने में क्या चल रहा है. सोचिए, हम जिस मौत के नाम से डरते हैं, उसके लिए एक लड़की ने अपनी ही सुपारी दे दी. ब्रिटेन की रहने वाली 32 साल की सोनिया एक्सेलबी की कहानी सुनकर आप सदमे में चले आ जाएंगे. अमेरिका में उसकी दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद सामने आई वो खौफनाक दास्तां, जो डरा देगी.
सोनिया खासतौर पर इंग्लैंड से फ्लोरिडा एक ऐसे व्यक्ति से मिलने गई थीं, जिससे उनकी पहचान इंटरनेट के जरिये हुई थी. आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उनकी हत्या कर शव को एक उथली कब्र में दफना दिया. हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब इस शख्स ने बताया कि खुद सोनिया ने उसे इस बात की सुपारी दी थी कि वो उसे आकर दर्दनाक मौत दे. अब इस मामले की जानकारी दी जा रही है.
ऑनलाइन मिले, हत्या की सुपारी दी
जांच एजेंसियों के मुताबिक सोनिया की मुलाकात ड्वेन हॉल नाम के 53 साल के शख्स की एक फेटिश वेबसाइट के जरिये हुई थी. पुलिस का कहना है कि दोनों कई महीनों तक ऑनलाइन संपर्क में रहे. केस की जांच में मिले दस्तावेजों के मुताबिक सोनिया लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. पुलिस का दावा है कि उनके कंप्यूटर से मिले सबूत बताते हैं कि वह अमेरिका ऐसे लोगों से मिलने जा रही थीं, जो उनकी खतरनाक कल्पनाओं को पूरा करने के लिए तैयार थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात ड्वेन हॉल से हुई.
खुद की हत्या की दी थी सुपारी
जांच के मुताबिक ड्वेन हॉल ने सोनिया को बताया था कि उस पर 10000 अमेरिकी डॉलर का टैक्स बकाया है. आरोप है कि सोनिया ने उसे 4000 अमेरिकी डॉलर देने की बात मानी थी. पुलिस का कहना है कि यह रकम उस समझौते का हिस्सा थी, जिसमें हॉल उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए तैयार हुआ था. इसी समझौते के तहत 10 अक्टूबर, 2025 को सोनिया फ्लोरिडा पहुंची. उन्होंने वापसी का टिकट भी बुक कराया था. पुलिस के अनुसार, हॉल उन्हें एयरपोर्ट से लेकर एक सुनसान इलाके में बने कॉटेज में गया. जांच में सामने आया कि हॉल ने पहले से फावड़ा,रस्सी,चाकू से जुड़े सामान और अन्य चीजें खरीद रखी थीं.
मरने से पहले भेजे थे मैसेज
पुलिस के मुताबिक कॉटेज में रहने के दौरान सोनिया ने अपने एक ऑनलाइन दोस्त को डिस्कॉर्ड पर डरे होने का संदेश भेजे. उन्होंने लिखा कि उन्हें लगा था सब कुछ जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन अब वह बहुत डरी हुई हैं. उन्होंने दावा किया कि हॉल ने उनका फोन अपने कब्जे में ले लिया है और कहा है कि अब वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने लिखा – ‘मैं बहुत डरी हुई हूं… मेरा समय खत्म हो गया है.’ इसके 5 दिन बाद सोनिया का शव जंगलों में मिला था. उसके शरीर पर चाकू से चार वार किए गए थे. जांच में हॉल के चाकू पर सोनिया का खून मिलने का भी दावा किया गया है. जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो भी मिला, जिसमें हॉल, सोनिया से यह कहलवा रहा था कि वह अपनी मर्जी से मरने आई हैं. बाद में यह वीडियो डिलीट कर दिया गया था, लेकिन इसे रिट्रीव कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद जेल में हुई बातचीत में हॉल ने कथित तौर पर कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया और वह केवल वही कर रहा था जो सोनिया चाहती थीं. हालांकि सोनिया के परिवार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ें




