होटल के कमरे में घुसते ही लाइट का स्विच क्यों नहीं ऑन करना चाहिए, इस ट्रिक से दिख जाएगा हिडन कैमरा


Last Updated:

Tips To Find Hidden Camera: होटल में चेक-इन करते समय कई सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि कमरे में घुसते ही तुरंत लाइट जलाने के बजाय पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच करनी चाहिए. इस लेख में आप स्विच ऑन नहीं करने के फायदों के बारे में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जब भी लोग घूमने-फिरने के लिए बाहर जाते हैं, तो ज्यादातर होटल में ही रुकते हैं. होटल के कमरे में प्रवेश करते ही लगभग हर व्यक्ति सबसे पहले लाइट का स्विच ऑन कर देता है. लेकिन सेफ्टी के लिहाज से यह आदत सही नहीं मानी जाती. बहुत कम लोग जानते हैं कि कमरे में घुसते ही तुरंत लाइट जलाने के बजाय पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच करनी चाहिए.

विशेषज्ञों के अनुसार, होटल के कमरे में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले दरवाजे के पास कुछ सेकंड रुककर पूरे कमरे को ध्यान से देखें. इससे आपको पता चल जाएगा कि कमरे में सब कुछ सामान्य है या नहीं. अगर आप होटल में स्टे करते हैं, तो यहां जान लीजिए कैसे कमरे का एक स्विच कैसे आपके स्टे के कंफर्ट को सुनिश्चित कर सकता है.

क्यों लाइट ऑन नहीं करनी चाहिए ?

  • अगर कमरे में अंधेरा है, तो इससे छिपे हुए कैमरे की छोटी एलईडी लाइट या ब्लिंक आसानी से दिख जाती है. यही वजह है कि तुरंत लाइट ऑन करने की बजाय पहले कमरे को अच्छी तरह से चेक करना बेहतर माना जाता है.
  • इसके बाद कमरे के दरवाजे, खिड़कियां, अलमारी, बाथरूम, बालकनी और बिस्तर के नीचे अच्छी तरह जांच लें. यदि कहीं कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे या कुछ असामान्य लगे, तो तुरंत होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दें.
  • इसके अलावा बेड पर सफेद चादर बिछी होने के कारण खटमट अंधेरे में आसानी से नजर आ जाते हैं. कमरे में जाते ही बिस्तर, तकिया, चादर, पर्दे और फर्नीचर के कोनों को ध्यान से देखें. अगर कहीं खटमल दिखाई दें, तो तुरंत कमरा बदलने के लिए कहें.
  • जब आप अंधेरे कमरे में कुछ समय बिताते हैं, तो आपकी आंखें धीरे-धीरे उस माहौल के अनुसार ढल जाती हैं. इससे छोटी-छोटी हलचल, परछाइयां या असामान्य चीजें आसानी से नजर आ सकती हैं. लेकिन अगर आप अंदर जाते ही लाइट जला देते हैं, तो कई बार ऐसी बातें आपकी नजर से छूट सकती हैं. इसलिए अगली बार किसी होटल के कमरे में पहुंचें, तो सबसे पहले कमरे की अच्छी तरह जांच करें और उसके बाद ही लाइट ऑन करें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img