जांच के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने पुष्टि की कि बरामद किए गए कुछ प्रश्न वास्तविक परीक्षा पत्र का हिस्सा थे। इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया और परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया गया।
परिषद का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मामले की विस्तृत जांच पूरी होने तक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2025 में भी कोल्हापुर से TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की घटना सामने आई थी।




