Why Washington New York Polluted: दिल्ली कैसे बन गया न्यूयॉर्क वॉशिंगटन हवा ऐसी कि सांस लेना तक हुआ मुश्किल


होमदुनियाअमेरिका

दिल्ली कैसे बन गया न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन? हवा ऐसी कि सांस लेना तक हुआ मुश्किल

Last Updated:

Why Washington-New York are Polluted: दुनिया के कुछ सबसे साफ हवा वाले देशों में शुमार अमेरिका और कनाडा में आखिर कैसे हवा इतनी प्रदूषित हो गई कि उनका नाम दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में लिया जाने लगा है. आखिर इन जगहों की हवा में कैसे जगह घुल गया?

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिल्ली सी जहरीली न्यूयॉर्क की हवा. (रॉयटर्स)

अब तक जब भी बात होती है सबसे बेहतरीन एयर क्वॉलिटी वाली जगहों की, तो पश्चिमी देशों के शहरों का नाम आता है, ऐसे में सोचिए अगर आपको ये सुनने को मिले कि दुनिया का सबसे विकसित शहर और बेस्ट सुविधाओं वाली जगह पर एयर क्वॉलिटी इतनी खराब हो जाए कि उसे प्रदूषित शहरों की लाइन में गिना जाने लगे, तो ये चौंकाने वाली बात होगी. इस वक्त ऐसा ही देखने को मिल रहा है और वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था IQAir के मुताबिक शनिवार को टोरंटो, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे.

इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग है. आग से उठ रहा घना धुआं कनाडा से निकलकर अमेरिका तक पहुंच गया है, जिससे कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हालात इतने खराब हैं कि लोगों को घरों में रहने, बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है. जंगलों की आग से उठा धुआं तेज हवाओं के साथ दक्षिण की ओर बढ़ गया. इसका असर कनाडा के टोरंटो और अमेरिका के न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, बोस्टन समेत कई शहरों में देखा गया.

900 से ज्यादा जगहों पर लगी आग

कनाडाई इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर की मानें तो देशभर में इस समय 955 जंगलों में आग लगी हुई है. इनमें से करीब 200 आग केवल ओंटारियो प्रांत में जल रही हैं. कई इलाकों में आग अब भी नियंत्रण से बाहर है, जिसके कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और कई घर तथा अन्य इमारतें जलकर नष्ट हो गई हैं. सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी ओंटारियो के नामायगूसीसागागुन फर्स्ट नेशन समुदाय में हुआ, जहां आग ने पूरे इलाके को लगभग पूरी तरह तबाह कर दिया.

धुएं से खराब हो रही एयर क्वालिटी

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, लंबे समय से बारिश नहीं होना और तेज हवाएं आग फैलने की मुख्य वजह हैं. जून के आखिर में उत्तरी ओंटारियो में सामान्य से ज्यादा गर्मी और कम बारिश हुई, जिससे जंगल पूरी तरह सूख गए. सूखे पेड़-पौधे आग के लिए ईंधन बन गए. इसके अलावा हीट डोम नाम की मौसम संबंधी स्थिति ने हालात और बिगाड़ दिए. इसमें गर्म हवा जमीन के पास फंस जाती है, जिससे तापमान बढ़ता है और धुआं लंबे समय तक वातावरण में बना रहता है.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

धुएं के कारण कई शहरों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की गई है. अधिकारियों ने सलाह दी है कि लोग बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और बाहर जाने पर N95 मास्क पहनें. अगर किसी को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या लगातार खांसी जैसी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है. एक्सपर्ट कहते हैं कि धुएं के बेहद छोटे कण फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इससे अस्थमा, हृदय रोग, किडनी की बीमारी और आंखों की समस्याएं बढ़ सकती हैं. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img