Last Updated:
गर्मी में बार-बार बिजली जाने पर फ्रिज का खाना सुरक्षित है या खराब, इसका पता लगाने के लिए अपनाएं 1 रुपये के सिक्के वाली आसान ट्रिक. जानिए कैसे काम करती है यह वायरल फ्रीजर हैक और क्यों है यह आपकी सेहत के लिए जरूरी.

इस समय भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में फ्रिज हर घर की एक जरूरी जरूरत बन जाता है. घर के खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने, ठंडा पानी स्टोर करने और फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप फ्रिज का इस्तेमाल करते समय कुछ आसान और काम की ट्रिक्स जान लें, तो आपको इसका बड़ा फायदा मिल सकता है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी ट्रिक्स वायरल होती रहती हैं, जो पहली नजर में काफी अजीब लगती हैं. लेकिन जब उनके फायदे पता चलते हैं, तो लोग हैरान रह जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक आसान और दिलचस्प ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको सिर्फ एक रुपये के सिक्के का इस्तेमाल करना होगा.

फ्रीजर में एक रुपये का सिक्का रखने से बड़ा फायदा हो सकता है. लेकिन यह फायदा आखिर कैसे मिलता है? सिक्के को फ्रीजर में किस तरीके से रखना चाहिए और यह ट्रिक कैसे काम करती है, आइए इसे विस्तार से समझते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कई इलाकों में दिन में कई बार बिजली चली जाती है. ऐसे में घर का फ्रिज भी बंद हो जाता है. अगर आप घर से बाहर हों, तो यह पता लगाना मुश्किल होता है कि बिजली कितनी देर तक गई थी. ऐसी स्थिति में यह समझना आसान नहीं होता कि फ्रिज में रखा खाना सुरक्षित है या खराब हो चुका है. इसी बात का पता लगाने के लिए एक रुपये के सिक्के वाली ट्रिक बेहद काम आती है. आइए जानते हैं कि यह ट्रिक कैसे काम करती है.

सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी भरें और उसे फ्रीजर में रख दें. पानी पूरी तरह जमकर बर्फ बन जाए, इसके बाद उस जमी हुई बर्फ के ऊपर एक रुपये का सिक्का रख दें. अगर आप पूरे दिन के लिए बाहर जा रहे हैं या एक-दो दिनों के लिए घर से बाहर रहने वाले हैं, तो यह ट्रिक आपके काफी काम आ सकती है.

जब आप वापस घर आएं, तो गिलास में रखे सिक्के को ध्यान से देखें. अगर सिक्का अब भी बर्फ के ऊपर ही रखा है, तो इसका मतलब है कि फ्रीजर लगातार ठंडा रहा और उसमें रखा खाना सुरक्षित हो सकता है. लेकिन अगर सिक्का बर्फ के अंदर चला गया हो या गिलास के नीचे तक पहुंच गया हो, तो समझ लें कि बिजली काफी देर तक बंद रही थी, बर्फ पिघल गई थी और फिर दोबारा जम गई. ऐसी स्थिति में फ्रिज में रखा खाना खराब हो सकता है, इसलिए उसे खाने से बचना चाहिए.

खराब खाना बन सकता है खतरनाक: पेट के इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो ज्यादातर दूषित खाना या गंदा पानी पीने की वजह से होता है. इस स्थिति में बैक्टीरिया, वायरस या पैरासाइट्स के कारण आंतों में सूजन आ जाती है. अगर लंबे समय तक बिजली जाने की वजह से फ्रिज में रखा खाना खराब हो जाए और उसे खा लिया जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. इसलिए हमेशा ये सुनिश्चित करें कि खाना सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर उसे फेंकने में ही समझदारी है.




