WhatsApp Web अपडेट: चैट बैकग्राउंड और बबल कलर होंगे पूरी तरह चेंज, बदल सकेंगे कलर और थीम


Last Updated:

WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही Chat Themes फीचर आने वाला है, जिससे आप अपने चैट्स का रंग, बैकग्राउंड और स्टाइल बदल सकेंगे. यह फीचर मोबाइल ऐप की तरह ही पर्सनलाइजेशन देगा और हर चैट को अलग-अलग थीम देने का विकल्प भी मिलेगा।

ख़बरें फटाफट

Zoom

WhatsApp का नया फीचर: हर चैट को दें अलग थीम, काम और पर्सनल चैट पहचानना होगा आसान

आजकल वॉट्सऐप का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बड़ी संख्या में यूजर्स इसे लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी वॉट्सऐप Web के जरिए इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में कंपनी लगातार वेब वर्जन को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. अब खबर है कि वॉट्सऐप Web पर भी जल्द ही एक नया Chat Themes फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स अपने चैटिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा पर्सनलाइज कर सकेंगे.

अभी तक मोबाइल ऐप पर यूजर्स अलग-अलग कलर, वॉलपेपर और थीम्स के जरिए चैट को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. लेकिन वेब वर्जन में यह सुविधा काफी सीमित थी. अब नए अपडेट के साथ यह कमी दूर होने वाली है.

WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाला Chat Themes फीचर यूजर्स को कई तरह के थीम प्रीसेट देगा, जिनकी मदद से वे चैट बैकग्राउंड और मैसेज बबल के रंग आसानी से बदल सकेंगे.

फोटो: WABetaInfo

सबसे खास बात यह है कि यह फीचर सिर्फ ग्लोबल थीम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स हर चैट के लिए अलग-अलग थीम भी सेट कर पाएंगे. इसका मतलब है कि आप अपने पर्सनल चैट, ऑफिस ग्रुप और दोस्तों के ग्रुप के लिए अलग-अलग लुक चुन सकते हैं. इससे न सिर्फ चैटिंग का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि अलग-अलग बातचीत को पहचानना भी आसान हो जाएगा.

मिलेगा अलग-अलग कलर का कॉम्बो
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि वॉट्सऐप कई तरह के थीम ऑप्शन देने की तैयारी में है, जिनमें रंगों और डिजाइन के अलग-अलग कॉम्बिनेशन शामिल होंगे. इससे यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से चैट को सजाने की पूरी आजादी मिलेगी. हालांकि, ये कस्टमाइजेशन सिर्फ उसी यूजर को दिखाई देगा जिसने इसे सेट किया है, बाकी लोगों को डिफॉल्ट इंटरफेस ही दिखेगा.

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और उम्मीद की जा रही है कि इसे पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा, उसके बाद सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. यह अपडेट वॉट्सऐप Web को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और आकर्षक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img