Whatsapp New Feature : सीधे ब्राउजर से होगी वॉट्सऐप कॉल, ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, वीडियो पर भी होगी बात


Powered by :

Last Updated:

Whatsapp New Feature : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नई सुविधाएं पेश की हैं. कंपनी ने एक ब्लॉग में बताया है कि अब बिना ऐप को डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर से ही कॉल की जा सकेगी. इसमें ऑडियो और वीडियो दोनों कॉल करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही ग्रुप कॉल और कॉल को ट्रांसफर करने जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं.

सीधे ब्राउजर से होगी वॉट्सऐप कॉल, ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहींZoom

वॉट्सऐप को बिना डाउनलोड किए सीधे ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकते हैं.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया कंपनी मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टांट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को वेब आधारित कॉलिंग सुविधा प्रदान की है. कंपनी ने अपनी नई सर्विस के बारे में बताया है कि यूजर किसी डेस्कटॉप एप्लिकेशन को डाउनलोड किए बगैर सीधे अपने ब्राउजर से ही ऑडियो एवं वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसका मतलब है कि आप अपने फोन, टैबलेट, लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप से बिना ऐप को डाउनलोड किए ही इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह सुविधा एक से दूसरे उपकरण पर कॉल को ट्रांसफर करने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए भी है और इस दिशा में लाए गए कई नए अपडेट का हिस्सा है. व्हाट्सऐप के वेब कॉलिंग फीचर में अब सामान्य और ग्रुप कॉल दोनों किया जा सकेगा. इसके साथ ही यूजर अपनी स्क्रीन साझा करने, प्रतिक्रिया देने और कॉल हिस्ट्री एवं पसंदीदा संपर्कों के लिए एक अलग कॉल टैब जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकेंगे.

कहां यूजफुल होगी सर्विस
कंपनी ने कहा कि चाहे आप साझा कंप्यूटर पर पढ़ाई कर रहे छात्र हों अथवा ऐसे ऑफिस में हैं जहां लैपटॉप का उपयोग कर रहे हों और ऐप डाउनलोड की अनुमति नहीं है या सिर्फ ब्राउजर का उपयोग करना पसंद करते हों तो अब आप बिना ब्राउजर छोड़े आसानी से कॉल कर सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही अपने मोबाइल का उपयोग करना पड़ेगा. इस सुविधा में आप ऑडियो और वीडियो दोनों कॉल कर सकेंगे.

कॉल ट्रांसफर की भी सुविधा
व्हाट्सऐप ने इसके साथ कॉल ट्रांसफर सुविधा भी पेश की है. इसकी मदद से यूजर मौजूदा ग्रुप कॉल को एक उपकरण से दूसरे उपकरण पर कॉल को काटे बगैर सहज रूप से ट्रांसफर कर सकेंगे. ग्रुप कॉल की सुरक्षा और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए व्हाट्सऐप ने ‘वेटिंग रूम’ फीचर भी पेश किया है. इसमें यूजर्स को एक आर्टिफिशियल वेटिंग में रखा जाएगा, जहां से मेजबान अनुमति मिलने पर कॉल में शामिल करेगा.

कम कर सकेंगे बैकग्राउंड का शोर
वॉट्सऐप ने इस फीचर में कॉल की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो तकनीकी अपग्रेड भी दिए हैं. ‘क्विकएचडी’ फीचर में कॉल शुरू होते ही उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो प्रदान करता है. वहीं, ‘नॉइज सप्रेशन’ फीचर बैकग्राउंड शोर को कम कर ऑडियो को अधिक स्पष्ट बनाता है. वॉट्सऐप ने कहा कि ये सभी नई सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से यूजर्स तक पहुंचाई जा रही हैं. इससे वीडियो और ऑडियो कॉलिंग ज्यादा आसान और बेहतर बनाई जा सकेगी.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img