Last Updated:
US Senate passes Russia sanctions bill: अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम बिल पास कर दिया है. इस बिल के तहत रूस से तेल और ऊर्जा खरीदने वाले भारत समेत पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है. बिल का मकसद रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना और दूसरे देशों की रूसी ऊर्जा पर निर्भरता कम करना है. हालांकि, यह अभी अंतिम कानून नहीं बना है.
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी सीनेट से पास
US Senate passes Russia sanctions bill: अमेरिका का टैरिफ वाला खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. रूस के चक्कर में अब भारत पर भी टैरिफ की एक और बड़ी मार पड़ने वाली है. दरअसल, अमेरिका में आज यानी बुधवार (भारतीय समयानुसार) को रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास हो गया. इससे भारत पर 100 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडराने लगा है. अगर अमेरिकी सीनेट से पास होने वाला रूस सैंक्शन बिल कानून बन जाता है तो भारत पर अमेरिका के भारी टैरिफ का एक और दौर आ सकता है. इससे भारत और अमेरिका के बीच और तनातनी बढ़ सकती है.
दरअसल, अमेरिका की सीनेट ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाला एक अहम बिल पास कर दिया है. इस बिल के कारण भारत समेत पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाए जाने का खतरा पैदा हो गया है. यह रूसी सैंक्शन वाला बिल दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तैयार किया था. इसे मंगलवार (अमेरिकी समयानुसार) को उस समय पास किया गया, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिकी संसद पहुंचे थे.
अमेरिका में रूस वाला यह बिल ऐसे वक्त में पास हुआ है, जब भारत और अमेरिका बड़े ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत कर रहे हैं. टैरिफ के कारण भारत और अमेरिका के बीच काफी समय से तनातनी थी. मगर इस बिल के कानून बनने से नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध और खराब हो सकते हैं.
दरअसल, अमेरिकी सीनेट ने 86-12 के भारी अंतर से उस कानून को आगे बढ़ाने के लिए वोट किया, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देगा, जो रूस से बड़ी मात्रा में तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं. इसमें भारत, चीन और कई अन्य बड़े इंपोर्टर संभावित रूप से निशाने पर होंगे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें




