वीवो का ₹60,000 वाला फोन अब ₹45,000 में, मिलता है 50MP ट्रिपल कैमरा और 6200mAh बैटरी, बैंक ऑफर अलग से


Powered by :

Last Updated:

Vivo X200T पर शानदार ऑफर मिल रहा है. Vijay Sales पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹14,999 की सीधी छूट के साथ उपलब्ध है। Zeiss ट्रिपल 50MP कैमरा, Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 6200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स इसे फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

वीवो का ₹60,000 वाला फोन अब ₹45,000 में, मिलती है 6200mAh बैटरीZoom

Dimensity 9400+ प्रोसेसर वाला Vivo X200T अब पहले से काफी सस्ता

अगर आप एक प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo X200T आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. कंपनी का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय 59,999 रुपये की कीमत पर आने वाला Vivo X200T अब Vijay Sales पर सिर्फ 45,000 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे 14,999 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है.

इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. वहीं, जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 2,056 रुपये प्रति माह से होती है.

कैसे हैं फीचर्स?
फीचर्स की बात करें तो Vivo X200T में दमदार MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है. स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है.

फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके अलावा, डिवाइस में 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इससे फोन कम समय में चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है.

कैमरा भी कमाल
फोटोग्राफी के लिए Vivo X200T में Zeiss ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा क्वालिटी और इमेज प्रोसेसिंग के मामले में यह फोन अपने सेगमेंट के सबसे मजबूत विकल्पों में गिना जाता है.

अगर आप शानदार कैमरा, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Vivo X200T पर मिल रहा यह डिस्काउंट ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img