सिर्फ 1 दिन में घूमें पूरा माउंट आबू I mount abu I sirohi news I RAJASTHAN NEWS


Last Updated:

One day Trip In Rajasthan: अगर आप मानसून में कम बजट में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं, तो राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू बेहतरीन विकल्प है. अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ एक दिन का समय है, तो भी आप यहां की प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं. यहां 250 रूपए से रेंटल बाइक और स्कूटी की सुविधा के साथ कम बजट होटल और धर्मशालाएं भी आसानी से मिल जाती हैं, जिससे आपकी ट्रिप यादगार और किफायती बन सकती है.

सिरोही. राजस्थान का शिमला कहे जाने वाले हिल स्टेशन आबूराज में देश पर से पर्यटक मानसून में सबसे ज्यादा घूमने आते हैं. अगर आप भी कम बजट में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक दिन में घूमने के लिए बेस्ट प्लान बताने जा रहे है. ट्रेवल गाइड चिंटू यादव ने बताया कि अगर आपके पास माउंट आबू घूमने के लिए एक दिन का समय है, तो दिन की शुरूआत करके सुबह के समय आप नक्की लेक में बोटिंग करने के बाद पास के ही हनीमून प्वाइंट के नजारों का आनंद ले सकते है, इसके बाद शक्तिपीठ अधरदेवी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं. देलवाड़ा के प्रसिद्ध जैन मंदिर की सुंदरता को देखने के बाद, दोपहर का भोजन यहां करने के बाद देलवाड़ा से करीब 3 किलोमीटर दूर अचलगढ़ के किले और प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं.

अचलगढ़ से रवाना होकर आप करीब 7 किलोमीटर दूर राजस्थान और अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर में भगवान दत्तात्रेय मंदिर और अनसूया माता मंदिर के दर्शन कर सकते है साथ ही यहां के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं. शाम को वापस माउंट आबू लौटकर आप शाम के डूबते सूरज के नजारे का आनंद लेने के लिए सनसेट पॉइंट पहुंच सकते हैं. यहां आपको अरावली की वादियों के बीच डूबते सूरज के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे. रात्रि में तिब्बती मार्केट और नक्की लेक मार्केट में शॉपिंग करने के बाद यहां के रेस्टोरेंट में किफायती और अच्छी डिशेज का स्वाद ले सकते हैं.

घूमने के लिए रेंटल बाइक्स और टैक्सी
माउंट आबू में आपको घूमने के लिए टैक्सी सुविधा के अलावा रेंटल बाइक्स भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है. ढाई सौ रुपए से शुरू होने वाली स्कूटी और बाइक किफायती दाम में आपको एक दिन के लिए मिल जाएगी. रेंटल बाइक्स के लिए अंबेडकर सर्किल बस स्टैंड और आसपास के इलाके में कई सेंट्रल बाइक शॉप्स मौजूद है. ध्यान रहे कि माउंट आबू और आसपास के क्षेत्र में केवल एक ही पेट्रोल पंप है. ऐसे में शहर से रवाना होने से पहले जरूरत जितना पेट्रोल यहां भरवाने के बाद ही रवाना हो. माउंट आबू में ठहरने कई बजट फ्रेंडली होटल और धर्मशाला भी उपलब्ध है, इस तरह आप एक दिन में माउंट आबू के फेमस जगह का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img