Bite of Seattle: अमेरिका के सिएटल शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रविवार शाम (स्थानीय समय) सिएटल सेंटर में आयोजित मशहूर Bite of Seattle फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलियां चल गईं. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो Hawaiian Honey Cones के लाइवस्ट्रीम के दौरान रिकॉर्ड हुआ. वीडियो में गोलियों की आवाज सुनते ही लोग भागते नजर आते हैं और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठता है. सिएटल पुलिस विभाग (SPD) ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सिएटल सेंटर में कई लोगों को गोली लगी है.
Source link
VIDEO: सिएटल फूड फेस्टिवल में चली गोलियां, हथकड़ी में दिखा एक शख्स…
Related articles




