Agency:एजेंसियां
Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर मरीन वन वॉशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक यात्री विमान से टकराने से बच गया. ये बेहद करीब पहुंच गया. FAA ने इसे ‘लॉस ऑफ सेपरेशन’ माना है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनवरी 2025 में 67 लोगों की जान लेने वाले हादसे के बाद भी वैसी ही सुरक्षा चूक दोबारा कैसे हो गई.
डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन एक प्लेन के पास जाने से बाल-बाल बच गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने हेलीकॉप्टर मरीन वन से उड़ान भर रहे थे. तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की जान हलक में अटक गई. राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मरीन वन एक यात्री विमान से टकराने से बच गया. हेलीकॉप्टर यात्री विमान के बेहद करीब पहुंच गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी तरह की गलती के कारण जनवरी 2025 में 67 लोगों की जान ले चुकी है. उस हादसे के बाद कई नियम बनाए गए, लेकिन लगता है कि कोई भी सबक हासिल नहीं किया गया है. अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि मंगलवार को मरीन वन और रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक कमर्शियल जेट के बीच कुछ समय के लिए तय न्यूनतम दूरी नहीं रह गई. हालांकि एजेंसी ने साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप किसी खतरे में नहीं थे और दोनों विमान सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गए.
About the Author

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…
और पढ़ें




