US-ईरान डील पर होने वाली थी साइन, लेकिन ट्रंप ने कहां अटकाया पेच, जानें लेटेस्‍ट अपडेट


होमदुनियाअमेरिका

US-ईरान डील पर होने वाली थी साइन, लेकिन ट्रंप ने कहां अटकाया पेच, जानें अपडेट

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि ईरान के साथ एक शांति समझौता काफी हद तक तय हो गया था. लेकिन ट्रंप ने रहस्यमय पोस्ट किया. उसके बाद से धीरे-धीरे सुर बदलने लगे. एक ब्रीफिंग में अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस को रविवार को ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के डील की उम्मीद नहीं है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप (रॉयटर्स)

ईरान के साथ होने वाली डील अंतिम रूप देने में कई दिन लग सकते हैं. ऐसे व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा है. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ये ऐलान कर दिया था कि ईरान के साथ एक शांति समझौता काफी हद तक तय हो चुका है. लेकिन अचानक से ट्रंप ने रहस्यमय पोस्ट किया. इस पोस्ट में बाद डील पर रुख थोड़ा अलग होने लगा.

अब एक्सिओस ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले देते हुए एक रिपोर्ट की है. इसमें संवाददाताओं के साथ एक ब्रीफिंग में अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस को रविवार को ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के डील की उम्मीद नहीं है. उनका मानना है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सहित ईरान के नेतृत्व को इस डील को मंजूरी मिलने में कई दिन लग सकते हैं.

ट्रंप ने जल्द डील होने की कही थी बात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि ईरान के साथ एक शांति समझौता काफी हद तक तय हो गया है और इसमें बिना किसी टोल के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से फिर से खोलना शामिल होगा. ट्रम्प ने रविवार को अपनी एक पोस्ट में अधिकारियों से युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में सावधानी बरतने को कहा है. उन्होंने कहा कि वार्ताओं में कोई गलती नहीं होनी चाहिए. उन्हें समझौते के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.

ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में, ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बातचीत बिना किसी गलती के सावधानीपूर्वक आगे बढ़नी चाहिए.

इस बीच, सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने रविवार को कहा कि ईरान यदि दुश्मन होर्मुज पर हमला करता है, तो वह परमाणु अप्रसार संधि से पीछे हट सकता है. नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ेगा.

बेंजामिन नेतन्याहू ने की ट्रंप से बात

एक्स (X) पर एक पोस्ट में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उन्होंने होर्मुज को फिर से खोलने के समझौता ज्ञापन को लेकर फोन किया है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक अंतिम समझौते की दिशा में आगामी वार्ताओं के बारे में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बात की है.

डोनाल्ड ट्रंप- बेंजामिन नेतन्याहू. (रॉयटर्स) पुरानी तस्वीर

उन्होंने आगे कहा कि वे दोनों इस बात पर सहमत हुए कि ईरान के साथ किसी भी अंतिम समझौते से परमाणु खतरे को खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका मतलब ईरान के परमाणु संवर्धन फैसिलिटी को नष्ट करना और उसकी संवर्धित परमाणु बनाने वाला चीजों को उसके क्षेत्र से हटाना है.

बघेई ने बयान ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कुछ प्रगति होने की बात की. लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने थोड़ा पीछे हटते हुए प्रतिक्रिया दी. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा कि इस सप्ताह का रुझान विवादों को कम करने की दिशा में रहा है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर मध्यस्थों से चर्चा की जानी बाकी है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि अगले तीन या चार दिनों में स्थिति कहाँ समाप्त होती है.

ईरान ने ट्रम्प के इस विवरण को अधूरा बताया और साफ किया कि हालांकि होर्मुज पर चर्चा चल रही है, लेकिन किसी भी अंतिम तंत्र को ईरान और ओमान जैसे क्षेत्रीय सीमावर्ती देशों के बीच कड़ाई से समन्वित किया जाना चाहिए. वे बारीक विवरणों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त 30 से 60 दिनों की बातचीत की उम्मीद करते हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img