दिनांक 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे, सोमनी बस्ती में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकती हुई नजर आई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल किया। थाना सोमनी लाई गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम मानकी यादव बताया—पति पोखन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदी, थाना खरोरा, बलौदाबाजार-भाटापारा।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त एसपी श्री कीर्तन राठौर और नगर एसपी श्री अलेक्जेंडर कीरो के निर्देश पर पुलिस ने अमोदी गांव में संपर्क साधा। महिला के ससुर त्रिलोकी यादव (उम्र 58, निवासी अमोदी, थाना खरोरा, रायपुर) को सूचना दी गई।
दिनांक 16 अप्रैल को महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री, महिला आरक्षक ममता टोप्पो व हिमा चंद्राकर, आरक्षक दिनेश वर्मा व मनोज ठाकुर, थाना स्टाफ और सखी सेंटर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





