राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने सिम्हांस मानसिक अस्पताल देवादा में हुई सनसनीखेज हत्या का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एंकर: मृतक कामता प्रसाद बंजारे, उम्र 42 वर्ष, ग्राम कांकेतरा के निवासी थे। वे 29 मार्च 2026 को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 9 अप्रैल की रात 2 से 3 बजे के बीच उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य व्यक्ति ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एंकर: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में गहन जांच हुई। साक्ष्य संकलन और पूछताछ के बाद आरोपी आत्माराम निर्मलकर, उम्र 45 वर्ष, ग्राम सण्डी पंडरिया, थाना छुईखदान, जिला कांकेर का निवासी, पकड़ा गया।
इस सफलता में निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, उनि बलदाउ चंद्राकर, सउन राजू मेश्राम और पूरी सोमनी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मामला अब कोर्ट में है। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहें।





