चाकू-डंडे से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट करने वाले आरोपी और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आइए जानते हैं पूरी घटना।

14 मार्च 2026 को चिखली से शंकरपुर जाते समय प्रार्थी और उसके दोस्त पर पुरानी रंजिश के चलते अमन डोंगरे उर्फ अमन डोरे, एक बाल अपराधी और एक अन्य ने हमला किया। गाली-गलौज के बाद डंडे से पीटा और चाकू से प्रार्थी के दोस्त को घायल कर दिया। बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत केस दर्ज।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, एएसपी श्री कीर्तन राठौर और नगर एसपी श्रीमती वैशाली जैन के निर्देश पर चिखली चौकी की टीम ने गौरीनगर आउटर में छिपे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। 18 साल के अमन डोंगरे (शंकरपुर वार्ड 10) और बाल अपराधी से पूछताछ में अपराध कबूल। घटना का डंडा जब्त। अमन को जेल और बाल अपराधी को बाल सुधार गृह भेजा गया। बता दें, अमन के खिलाफ पहले भी मारपीट के केस दर्ज हैं।

इस सफलता में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उनि सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, अंजीत नेताम, आर. सुनील बैरागी, चंद्रकपुर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी और चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img