Last Updated:
Trump Mocks Ilhan Omar: डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का मजाक उड़ाते हुए उनके एक्सेंट की नकल की और पुराने विवादित आरोप दोहराए. उन्होंने मंच से एक काल्पनिक डायलॉग बोले. इसमें ‘गुडनाइट ब्रदर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. इल्हान उमर जो सोमालिया में जन्मी और अमेरिका में शरणार्थी के रूप में आईं, आज डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख नेताओं में शामिल हैं. उनके बेबाक विचार अक्सर उन्हें सुर्खियों में रखते हैं. ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर अमेरिकी राजनीति में भाषा और मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी है. ट्रंप ने एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया।उसने अपने भाई से शादी की.
डोनाल्ड ट्रंप ने रैली में इल्हान उमर के एक्सेंट की नकल कर विवाद खड़ा किया. (फोटो AP)
Who is Ilhan Omar: अमेरिकी राजनीति में बयानबाजी और विवाद कोई नई बात नहीं है. खासकर तब जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ बोलते हैं. इस बार उन्होंने अमेरिकी सांसद का ही मजाक उड़ाया है और विवादित टिप्पणी की है. ट्रंप ने एक रैली के दौरान जिस तरह से मुस्लिम सांसद इल्हान उमर की नकल उतारी और उन पर पुराने आरोपों को दोहराया, उसने एक बार फिर बहस छेड़ दी है. फ्लोरिडा में एक भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर के एक्सेंट की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया और एक पुरानी, विवादित अफवाह को फिर से दोहराया. उन्होंने मंच से एक डायलॉग बोले. इसमें ‘गुडनाइट ब्रदर, चलो सोते हैं’ जैसे वाक्य का इस्तेमाल किया. यह बयान तुरंत विवाद का कारण बन गया. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया।उसने अपने भाई से शादी की.
दरअसल ट्रंप ने न सिर्फ उनके निजी जीवन पर टिप्पणी की बल्कि उनके देश, पहचान और राजनीति पर भी सवाल उठाए. इस बीच कई सवाल भी उठने लगे हैं. सवाल है कि क्या यह सिर्फ चुनावी रणनीति है या फिर यह उस राजनीति की झलक है जहां विरोधियों को नीचा दिखाना प्राथमिकता बन जाता है? ट्रंप का यह अंदाज उनके समर्थकों को भले पसंद आता हो लेकिन आलोचकों के लिए यह भाषा और मर्यादा की सीमा पार करने जैसा है. खास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में पहचान, प्रवासन और धर्म से जुड़े मुद्दे पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं. इस घटना ने एक बार फिर इल्हान उमर को सुर्खियों में ला दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं और क्यों अक्सर विवादों के केंद्र में रहती हैं.
इल्हान उमर कौन हैं?
इल्हान उमर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मुस्लिम सांसदों में से एक हैं. उनका जन्म सोमालिया में हुआ था और बचपन में गृहयुद्ध के कारण उन्हें शरणार्थी के रूप में केन्या जाना पड़ा. बाद में वे अमेरिका आकर मिनेसोटा में बस गईं. 2018 में वे पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गईं और तब से लगातार सक्रिय राजनीति में हैं. वे अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला सांसदों में शामिल हैं और प्रगतिशील विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं.
क्यों रहती हैं विवादों में?
इल्हान उमर अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाती हैं. खासकर विदेश नीति, इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे और सामाजिक न्याय पर उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी कुछ टिप्पणियों की आलोचना भी होती रही है, जिससे वे अक्सर राजनीतिक विवादों का हिस्सा बनती हैं. इसके अलावा, उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें उन्होंने खारिज किया है.
About the Author

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें





