जुलाई में आ रही Amazon की सबसे बड़ी सेल Prime Day! गैजेट्स से ग्रोसरी तक पर मिलेगा भारी डिस्काउंट


Powered by :

Last Updated:

Amazon Prime Day 2026 जुलाई 2026 में भारत में शुरू होने जा रही है. इस सेल में गैजेट्स, फैशन, किचन और ग्रोसरी पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. Prime मेंबर्स को फ्री डिलीवरी, कैशबैक और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा मिलेगा…

ख़बरें फटाफट

जुलाई में आ रही Amazon की बड़ी सेल Prime Day! गैजेट्स से ग्रोसरी तक पर छूटZoom

Prime मेंबर्स के लिए खुशखबरी! Amazon ला रहा है मेगा सेल.

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किसी सेल का इंतजार करते हैं, तो Amazon Prime Day 2026 आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. अमेज़न ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह मेगा सेल भारत में जुलाई 2026 में आयोजित होगी. यह सेल खासतौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, यानी केवल वही यूज़र्स इन शानदार ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे जिनके पास प्राइम मेंबरशिप है.

Prime Day सेल हर साल की तरह इस बार भी कई कैटेगरी में जबरदस्त डिस्काउंट लेकर आएगी. इसमें मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के अलावा किचन, ब्यूटी, फैशन और ग्रोसरी आइटम्स पर भी अच्छी डील्स मिलेंगी.

खास बात यह है कि इस सेल में कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और ट्रेंड्स का फायदा मिलेगा.

10 लाख प्रोडक्ट्स पर Same-Day डिलीवरी!
डिलीवरी के मामले में भी अमेज़न इस बार कुछ खास प्लान कर रहा है. चुनिंदा शहरों में Amazon Now के जरिए तेज डिलीवरी दी जाएगी. प्राइम मेंबर्स को 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सेम डे डिलीवरी, 40 लाख से ज्यादा आइटम्स पर नेक्स्ट डे डिलीवरी और कुछ प्रोडक्ट्स पर सिर्फ 4 घंटे में डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा, ₹99 से ज्यादा की शॉपिंग पर फ्री डिलीवरी का फायदा भी दिया जाएगा.

बैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न इस बार भी चुनिंदा बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा. इससे यूज़र्स को कार्ड पेमेंट पर अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़ करने पर 5% तक कैशबैक भी मिलेगा. ₹1,399 से ज्यादा की खरीदारी पर ₹200 तक का कैशबैक भी दिया जा सकता है.

अगर आप Prime मेंबरशिप लेने का सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत ₹299 प्रति महीना, ₹599 तीन महीने और ₹1,499 सालाना है. इसके अलावा Prime Lite और Shopping Edition जैसे सस्ते प्लान भी उपलब्ध हैं.

यानी कि Amazon Prime Day 2026 एक शानदार मौका है, जहां आप कम कीमत में अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं. अगर आप सही डील का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img