Travel GK: भारत के किस गांव को ‘अनटचेबल’ कहा जाता है?


Last Updated:

Untouchable Indian Village: भारत को गांव का देश कहा जाता है. इसलिए यहां पर अलग-अलग संस्कृति और मान्यताएं देखने के लिए मिलती है. ऐसे में हिमाचल का एक गांव अपनी सदियों पुरानी परंपरा के लिए टूरिस्ट के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस गांव में आप जा तो सकते हैं लेकिन कुछ टच नहीं कर सकते.

हिमाचल की खूबसूरती यहां के टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र है. देश-दुनिया भर से लोग यहां लोकल कल्चर को जानने, यहां कि वादियों को निहारने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन अगर आप यहां के मलाणा में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यहां के नियमों के बारे में जान लेना आपके लिएज जरूरी है.

पहाड़ी लोग जितने ही अच्छे और उदार स्वाभाव के होते हैं, उतने वो अपने संस्कृति और परंपरा के प्रति समर्पित रहते हैं. हर गांव के कुछ नियम हैं, माना जाता है कि इन्हें नहीं मानने का मतलब अपने देवता को निराश करना होता है. इसलिए मॉर्डन समय में भी यहां सदियों परंपरा देखने के लिए मिलती हैं.

इसी परंपरा की तस्वीर है, हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा मलाणा गांव जो ‘अछूत गांव’ के तौर पर मशहूर है. यहां बाहरी लोगों का गांव वालों, घरों या मंदिरों को छूना सख्त मना है. सोशल मीडिया पर यहां गए कुछ लोगों ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि यदि आप इस नियम का पालन नहीं करेंगे तो ₹1,500 से ₹3,500 तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पैसे और सामान सीधे हाथ से हाथ में नहीं दिए जाते. कैश जमीन पर रखा जाता है और सामान भी इसी तरह रखा जाता है. ये गांव आम नियमों के बजाय अपने स्थानीय देवता, जामलू देवता को मानता है और दावा करता है कि यह दुनिया के सबसे पुराने आजाद लोकतंत्रों में से एक है.

ऐसे पहुंचे मलाणा गांव- इतने सख्त नियमों के बावजूद यहां टूरिस्टों के आने पर मनाही नहीं है. यहां आप आसानी से जा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको पहले बस या टैक्सी से भुंतर/जारी तक जाना होगा, और उसके बाद लोकल ट्रांसपोर्ट और आखिर में पैदल यात्रा (ट्रेक) करनी होगी. कुल दूरी लगभग 490 से 540 किलोमीटर है.

नियमों का ध्यान रखें- यहां ट्रेक करना आपके ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस का बेस्ट पार्ट हो सकता है. बस कुछ बातों का ध्यान रखें. इसमें किसी भी चीज को न छूने से लेकर गांव में किसी भी चीज की फोटोज लेने से पहले लोकल्स की परमिशन लें. साथ ही पास में कैश जरूर रखें. इसके अलावा ट्रैकिंग के लिए सूटेबल कपड़े और शूज रखना आपके ट्रिप को टेंशन फ्री बनाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img