Last Updated:
Mount Abu Tourist Spot: राजस्थान के माउंट आबू में स्थित एक खास टूरिस्ट पॉइंट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ी पहचान के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान फोटोग्राफी के लिए काफी फेमस है .ओरिया पीस पार्क से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर बने पॉइंट नेचर लवर और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के साथ-साथ पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां पहाड़ों के अलावा नीचे एक सुंदर झील भी दिखाई देती है. परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर नेचर के बीच सुंदर नजारों का आनंद लेने के साथ ही फोटोग्राफी और सेल्फी क्लिक करने का आनंद ले सकते हैं.
सिरोही: राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों के बीच कई सुंदर लोकेशन वाला शहर है. अगर आप भी नेचर लवर हैं और फोटोग्राफी पसंद करते हैं, तो यहां का एक खास पिकनिक स्पॉट आपको काफी पसंद आयेगा. हम बात कर रहे हैं. ओरिया पीस पार्क से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर बने शूटिंग पॉइंट की. इस व्यू पॉइंट का ये नाम यहां की खास लोकेशन की वजह से पड़ा हैं. स्थानीय ट्रैवल एंड ट्रैकिंग गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू का शूटिंग पॉइंट जवाई गांव के पास बना हुआ हैं.
यहां बैठकर बिता सकते हैं सुकून के पल
अरावली की वादियों के बीच बनी है झील
यह लोकेशन शहर के सबसे पसंदीदा व्यू पॉइंट में से एक हैं. यहां पहाड़ों के अलावा नीचे एक सुंदर झील भी दिखाई देती है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. पर्यटक इस स्थान पर आकर फोटोग्राफी का आनंद उठाते हैं और यहां से सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर के लिए रवाना होते हैं.
About the Author

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें




