दिल्ली से सिर्फ 5-8 घंटे दूर हैं ये जन्नत जैसी जगहें, ₹5000 में हो जाएगी यादगार ट्रिप! नहीं मिलेगी भीड़


Last Updated:

अगर आप कम बजट में दिल्ली के पास शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता देते हैं जो आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं. सिर्फ कुछ घंटों के सफर में आप शहर की थकान छोड़कर पहाड़ों के बीच यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कम बजट में दिल्ली के पास शानदार ट्रिप.

दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर आप कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं, तो आसपास की कई खूबसूरत हिल स्टेशन और शांत जगहें शानदार विकल्प हो सकती हैं. कम समय और सीमित बजट में भी इन जगहों पर बेहतरीन ट्रिप प्लान किया जा सकता है. अगर आप वीकेंड गेटवे की तलाश में हैं, तो लैंसडाउन, चकराता, कनाताल, नाहन और पंगोट जैसी जगहें दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद हैं. यहां आप प्रकृति, पहाड़, ठंडी हवा और सुकून का आनंद ले सकते हैं.

लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से लगभग 260 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने में करीब 6 घंटे लगते हैं. यह जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो भीड़भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं. यहां घूमने के लिए भुल्ला ताल, टिप इन टॉप व्यू पॉइंट, सेंट मेरी चर्च, दरवान सिंह संग्रहालय और कालागढ़ क्षेत्र बेहद लोकप्रिय हैं. यहां दो दिन की ट्रिप में लगभग 3500 से 4300 रुपये तक खर्च आ सकता है.

चकराता उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जो दिल्ली से करीब 330 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने में लगभग 8 घंटे लगते हैं. अगर आप एडवेंचर और प्राकृतिक झरनों के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है. यहां टाइगर फॉल्स, देवबन, चिलमिरी नेक, बुधेर गुफाएं और आसपास के गांव घूमने लायक हैं. यहां ट्रिप का अनुमानित खर्च करीब 4400 रुपये तक हो सकता है.

कनाताल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में बसा एक बेहद सुंदर पहाड़ी इलाका है, जो दिल्ली से लगभग 310 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते हैं. यह जगह कैंपिंग और शांति पसंद लोगों के लिए शानदार है. यहां सुरकंडा देवी मंदिर, कौड़िया जंगल, टिहरी झील, कैंपिंग साइट्स और पास का धनोल्टी घूमने के लिए मशहूर हैं. यहां कुल खर्च लगभग 4500 रुपये तक आ सकता है.

नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक हिल टाउन है. यह दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर दूर है और करीब 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है. फैमिली ट्रिप के लिए यह शानदार विकल्प है. यहां रेनुका झील, जैतक किला, फॉसिल पार्क, स्थानीय बाजार और त्रिलोकपुर मंदिर देखने लायक जगहें हैं. यहां दो दिन का खर्च लगभग 3500 रुपये तक हो सकता है.

पंगोट उत्तराखंड में नैनीताल के पास स्थित एक शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगह है. यह दिल्ली से करीब 320 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने में लगभग 7 घंटे लगते हैं. यह जगह खासतौर पर बर्ड वॉचिंग और नेचर लवर्स के लिए जानी जाती है. यहां किलबरी पक्षी विहार, नैनीताल, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और जंगल ट्रेल्स घूमने के लिए शानदार हैं. यहां कुल खर्च करीब 4500 रुपये तक हो सकता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img