Last Updated:
Delhi Top 6 Romantic Places: दिल्ली में बारिश का सीजन शुरू हो चुका है. बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. अगर आप इस बारिश के सीजन में अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं और चाहते हैं एक रोमांटिक जगह तो चलिए आज आपको बताते हैं दिल्ली की उन 6 जगहों के बारे में. जो बारिश शुरू होते ही किसी जन्नत से कम नहीं लगती है.
सबसे पहली खूबसूरत जगह इंडिया गेट है. इंडिया गेट के आसपास मौजूद फाउंटेन, यहां की हरियाली और खुद इंडिया गेट बारिश शुरू होते ही बेहद रोमांटिक नजर आते हैं. अगर आप बारिश में सुकून के पल अपने साथी या पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं तो बारिश में एक बार इंडिया गेट जरूर जाएं. यहां पर घूमना एकदम निशुल्क है. खास तौर पर इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन को जो सड़क आपस में जोड़ती है. यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बारिश के मौसम में सेल्फी जरूर लें. क्योंकि सबसे रोमांटिक जगह यही लगती है.

दूसरी सबसे खूबसूरत जगह जो दिल्ली की बारिश में बन जाती है, वह हौज खास विलेज है. यह जगह पहले से ही बेहद खूबसूरत है, लेकिन बारिश शुरू होते ही यहां पर मौजूद ऐतिहासिक इमारतें, हिरण पार्क और यहां की खूबसूरत फिजा में जैसे मानो बारिश शुरू होते ही रोमांस घुल जाता हो. इसीलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ बारिश के मौसम में किसी खूबसूरत जगह घूमना चाहते हैं तो यहां पर एक बार जरूर आएं.

तीसरी ऐसी जगह दिल्ली की जो बारिश शुरू होते ही जन्नत बन जाती है. वह जगह सुंदर नर्सरी है. सुंदर नर्सरी में ऐतिहासिक इमारतें भी हैं और यह पूरा पार्क हरियाली पेड़ पौधों से भरा हुआ है. यहां पर फाउंटेन समेत खूबसूरत झील भी हैं. इसीलिए अगर आप बारिश का असली मजा लेना चाहते हैं दिल्ली में अपने पार्टनर के साथ और चाहते हैं कि एक कोने में बैठकर आसमान से गिरती हुई बारिश को देख सकें और उसका मजा ले सकें तो सुंदर नर्सरी जरूर जाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथी सबसे खूबसूरत जगह की बात करें इसके बारे में आपने अक्सर पढ़ा भी होगा की बारिश शुरू होते ही दिल्ली वाले खासतौर पर युवा यहां पहुंच जाते हैं. इस जगह का नाम लोधी गार्डन है. लोधी गार्डन सर्दी और बारिश में सबसे खूबसूरत बन जाता है. यहां पर अगर आप किसी पेड़ के नीचे भी बैठ जाएंगे तो आपको किसी जन्नत से कम यह जगह नहीं लगेगी. इसलिए दिल्ली में शुरू हो चुकी बारिश का मजा अगर आप लेना चाहते हैं दिल्ली में तो आप लोधी गार्डन जा सकते हैं.

इसके अलावा आप नेहरू पार्क भी जा सकते हैं. क्योंकि बारिश में नेहरू पार्क भी बहुत रोमांटिक और खूबसूरत लगता है. यहां पर भी आप सेल्फी ले सकते हैं और सुकून के पल बिताने के साथ ही अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें कर सकते हैं. क्योंकि यहां पर बारिश में आपको सुकून से बैठने की तमाम जगह मिल जाएगी. जहां आप इस बारिश का पूरा मजा ले सकते हैं.

अंतिम जगह की बात करें तो सबसे खूबसूरत जगह दिल्ली की जो बारिश में आप अपने साथी के साथ जाएंगे तो यहां से बाहर निकलने का मन ही नहीं करेगा और वह जगह गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज है. गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली की ऐसी जगह है. जो गूगल मैप पर सर्च करते ही आपको तुरंत मिल जाएगी. इस खबर में बताए गए सभी जगहों की लोकेशन आपको गूगल मैप पर आसानी से मिल जाएगी. आप अपने पार्टनर के साथ बारिश का मजा लेने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं.




