Last Updated:
गर्मी के मौसम में अगर आप प्राकृतिक ठंडे पानी में स्विमिंग और पहाड़ों के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सहारनपुर की शिवालिक रेंज में स्थित ‘जंगली स्विमिंग पूल’ आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. यहां बिना किसी शुल्क के प्राकृतिक जलाशय में स्विमिंग, पिकनिक और खूबसूरत वादियों का आनंद लिया जा सकता है.
अगर आप गर्मी के मौसम में पहाड़ों के बीच स्विमिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो सहारनपुर की एक ऐसी जगह है जहां आप दोस्तों के साथ बिल्कुल मुफ्त में प्राकृतिक जंगली स्विमिंग पूल का मजा ले सकते हैं. यहां न सिर्फ ठंडे पानी में सुकून मिलेगा, बल्कि दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद भी लिया जा सकता है.

सहारनपुर जिला शिवालिक पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां कई प्राकृतिक झरने और जलाशय मौजूद हैं. यहां आप दोस्तों के साथ घूमने, पिकनिक मनाने और स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं. ऐसी ही एक जगह पर आप बिल्कुल मुफ्त में प्राकृतिक स्विमिंग का मजा लेने के साथ दोस्तों संग यादगार समय भी बिता सकते हैं.

सहारनपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर शिवालिक रेंज में स्थित एक प्राकृतिक जलाशय इन दिनों ‘जंगली स्विमिंग पूल’ के नाम से काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस जगह की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दोस्तों के साथ यहां स्विमिंग करने पहुंच रहे हैं और पहाड़ों की खूबसूरती का भी आनंद ले रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहाड़ों के बीच बने प्राकृतिक जलाशयों का आनंद लेने के लिए सहारनपुर से अक्सर लोग उत्तराखंड का रुख करते हैं, जहां इसके लिए उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन सहारनपुर में ही ‘जंगली स्विमिंग पूल’ के नाम से मशहूर इस प्राकृतिक जलाशय में आप बिना किसी खर्च के दोस्तों के साथ खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं.

शिवालिक रेंज में स्थित यह प्राकृतिक जलाशय गर्मी के मौसम में घूमने और स्विमिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है. बरसात के दौरान पहाड़ों से तेज पानी आने के कारण यहां जाना सुरक्षित नहीं रहता, इसलिए इस मौसम में यहां आने से बचें. इस जगह का आनंद गर्मियों में ही लिया जा सकता है.

इस जंगली स्विमिंग पूल का आनंद लेने के लिए केवल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं. यहां आने वाले पर्यटक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और स्विमिंग का आनंद लेते हैं. पहाड़ों से आने वाला साफ और ठंडा पानी इस प्राकृतिक जलाशय की खास पहचान माना जाता है.

इस जंगली स्विमिंग पूल में स्विमिंग का आनंद लेने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता. यहां पहुंचने के लिए सहारनपुर से मिर्जापुर होते हुए शिवालिक रेंज की तलहटी तक जाना होगा, जहां यह प्राकृतिक स्विमिंग पूल स्थित है.

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडी और खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं. अब सहारनपुर भी धीरे-धीरे अपनी ऐसी प्राकृतिक और आकर्षक जगहों के लिए पहचान बना रहा है, जिनका आनंद लेने के लिए पहले लोगों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था. अब ऐसी प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने के लिए सहारनपुर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है.




