जमशेदपुर के बटालुकां गांव का वुडन ब्रिज, लोगों के बीच वायरल, चांडिल डैम का नजारा और हरियाली खींच रही ध्यान


Last Updated:

Jamshedpur Viral Wooden Bridge: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां हरियाली हो, ठंडी हवा हो और पानी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलें. इन दिनों सोशल मीडिया पर जमशेदपुर के पास स्थित एक ऐसी ही अनोखी जगह तेजी से वायरल हो रही है. जंगलों के बीच बना एक खूबसूरत वुडन ब्रिज और उसके नीचे फैला प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वुडन ब्रिज किसी पर्यटन उद्देश्य से नहीं बनाया गया था. गांव के लोगों ने इसे केवल सुविधा के लिए तैयार किया था, ताकि एक ओर से दूसरी ओर आसानी से आना-जाना हो सके. लेकिन समय के साथ इस पुल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और देखते ही देखते यह जगह लोगों की पसंदीदा लोकेशन बन गई.

गांव के निवासी चंदन महतो ने बताया कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि बाहर से लोग उनके गांव को देखने और यहां की सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मंशा सिर्फ गांव के लोगों के लिए आने-जाने की सुविधा तैयार करना था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह स्थान इतनी तेजी से लोकप्रिय हो जाएगा और दूर-दूर से पर्यटक यहां आने लगेंगे.

आज स्थिति यह है कि छुट्टी के दिनों में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई लोग यहां फोटो और वीडियो बनाते हैं, जबकि कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से कुछ समय की राहत भी देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, ग्रामीणों ने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि इस जगह की साफ-सफाई बनाए रखें और प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान न पहुंचाएं, ताकि आने वाले समय में भी यह स्थान अपनी पहचान और खूबसूरती बरकरार रख सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img