चाबी खोने की टेंशन खत्म! सिर्फ अंगूठा लगाइए और घर का दरवाजा खोलिए, Smart Lock का बढ़ा क्रेज


Powered by :

Last Updated:

अब चाबी खोने और ताला तोड़ने की परेशानी भूल जाइए. सिर्फ 5000 रुपये के बजट में मिलने वाले Smart Lock आपके घर को सुरक्षित और मॉडर्न बना सकते हैं. फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और मोबाइल ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ जानिए क्यों तेजी से बढ़ रही है Smart Lock की डिमांड.

ख़बरें फटाफट

चाबी खोने की टेंशन खत्म! सिर्फ अंगूठा लगाइए और घर का दरवाजा खोलिएZoom

मोबाइल से कंट्रोल होगा घर का लॉक, अब चाबी रखने की जरूरत नहीं

घर से बाहर निकलते समय चाबी कहां रखी, चाबी तो नहीं खो गई, बच्चों को चाबी दे दी या नहीं- ये टेंशन हर घर में रोज देखने को मिलता है. कई बार चाबी खो जाने पर ताला तोड़ना पड़ता है, जो महंगा और परेशानी भरा होता है. अब इस समस्या का आसान और स्मार्ट समाधान आ गया है- स्मार्ट लॉक. मात्र 5000 रुपये के बजट में आप अपने मेन दरवाजे को पूरी तरह सुरक्षित और मॉर्डन बना सकते हैं.

स्मार्ट लॉक क्या है? स्मार्ट लॉक एक डिजिटल ताला है जिसमें चाबी की जरूरत नहीं पड़ती. ये फिंगरप्रिंट, पासवर्ड, मोबाइल ऐप और कुछ मॉडल में कार्ड के जरिए खुलता है. एक बार लग जाने के बाद आपको चाबी साथ रखने की टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो जाती है.

स्मार्ट लॉक के मुख्य फायदे

  1. फिंगरप्रिंट सेंसर: बस अंगूठा लगाइए, दरवाजा खुल जाएगा. बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत आसान.
  2. पासवर्ड सिस्टम: 6-8 अंकों का पासवर्ड सेट कर सकते हैं.
  3. मोबाइल ऐप कंट्रोल: कहीं भी बैठे मोबाइल से दरवाजा लॉक-अनलॉक कर सकते हैं.
  4. ऑटो लॉक: दरवाजा बंद करते ही खुद लॉक हो जाता है.
  5. बैटरी बैकअप: बैटरी कम होने पर अलर्ट आ जाता है.

5000 रुपये में कौन-कौन से अच्छे विकल्प हैं?

बाजार में कई अच्छे स्मार्ट लॉक 4500 से 6500 रुपये में उपलब्ध हैं. कुछ पॉपुलर ब्रांड्स में Yale, Godrej, Ozone, Xiaomi और Qubo शामिल हैं. इनमें फिंगरप्रिंट + पासवर्ड + ऐप कंट्रोल वाले मॉडल आसानी से मिल जाते हैं.

लगवाना कितना आसान है?

स्मार्ट लॉक लगवाना बहुत आसान है. ज्यादातर मामलों में पुराने ताले की जगह नया स्मार्ट लॉक 30-45 मिनट में लग जाता है. लोकल लॉक मिस्त्री या कंपनी का टेक्नीशियन आसानी से इंस्टॉल कर देता है.

किनको को खरीदना चाहिए?

  • जिनके घर में बच्चे या बुजुर्ग ज्यादा हैं
  • जो बाहर ज्यादा रहते हैं
  • जो सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं
  • जो स्मार्ट घर बनाने की शुरुआत करना चाहते हैं

चाबी खोने, ताला तोड़ने और सुरक्षा की टेंशन से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का सबसे सस्ता और स्मार्ट तरीका है- 5000 रुपये में स्मार्ट लॉक लगवाना. ये न सिर्फ आपके घर को सुरक्षित बनाएगा बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बना देगा.अब पुराने ताले को अलविदा कहने का समय आ गया है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img